पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच वित्त मंत्री ने किया बड़ा ऐलान, इन लोगों को होगा फायदा

नई दिल्ली | यदि आप भी पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से परेशान हो चुके हैं तो आज की यह खबर आपको राहत देने वाली है. बता दें कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि सरकार अब हर 15 दिन में कच्चा तेल, डीजल, पेट्रोल और विमान ईंधन पर लगाए गए नई टैक्स की समीक्षा करेगी. अंतरराष्ट्रीय कीमतों को ध्यान में रखते हुए ही करो की समीक्षा करने का फैसला लिया गया है. सरकार की तरफ से आम लोगों के हितों का ध्यान रखते हुए, इसमें कई प्रकार के संशोधन भी किए जा सकते हैं.

Petrol Diesel Price 1

तेल की कीमतों को लेकर वित्त मंत्री का बड़ा ऐलान

वहीं, दूसरी तरफ सरकार ने कैबिनेट बैठक में तेल कंपनियों को बड़ी राहत प्रदान की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में महंगी गैस से राहत देने के लिए एक अहम बैठक हुई. इस बैठक में तेल कंपनियों को 22000 करोड रुपए की वन टाइम ग्रांट को मंजूरी दे दी गई. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि मौजूदा समय एक मुश्किल वक्त है और वैश्विक स्तर पर तेल की कीमतें बेलगाम हो चुकी है. साथ ही उन्होंने कहा कि हम निर्यात को हतोत्साहित नहीं करना चाहते, लेकिन घरेलू स्तर पर उसकी उपलब्धता बढ़ाना चाहते हैं.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में अवैध निर्माण पर बड़ा एक्शन, 97 संपत्तियां ध्वस्त; 137 पर लगी सील

स्थानीय स्तर पर उत्पादित कच्चे तेल पर लगेगा कर 

यदि तेल उपलब्ध नहीं होगा और निर्यात अप्रत्याशित लाभ के साथ होता रहेगा, तो उसमें कम से कम कुछ हिस्सा अपने नागरिकों के लिए भी रखने की आवश्यकता है. ब्रिटेन की तरह ही स्थानीय स्तर पर उत्पादित कच्चे तेल पर भी कर लगाने की घोषणा की गई है. घरेलू स्तर पर उत्पादित कच्चे तेल पर 23,250 रूपये प्रति टन का कर लगाया गया है. राजस्व सचिव तरूण बजाज ने कहा कि नया कर सेज इकाइयों पर ही लागू होगा, उनको लेकर निर्यात पर किसी प्रकार की पाबंदी नहीं होगी.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.