केन्द्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, इन लोगो को मिला OPS चुनने का मौका

नई दिल्ली | केन्द्र सरकार के लाखों कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है. सरकार ने कुछ कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना (OPS) चुनने का एक अवसर दिया है. इसको लेकर कार्मिक मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी एक आदेश में बताया है कि आखिर किन चुनिंदा कर्मचारियों को ओपीएस चुनने का मौका दिया जा रहा है.

ops news

इन कर्मचारियों को मिलेगा OPS का लाभ

केन्द्र सरकार द्वारा जारी आदेशानुसार, नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) को अधिसूचित किये जाने की तारीख 22 दिसंबर 2003 से पहले विज्ञापित या अधिसूचित पदों के तहत केंद्र सरकार की सेवाओं में शामिल होने वाले कर्मचारी केंद्रीय सिविल सेवा (पेंशन) नियम 1972 (अब 2021) के तहत, पुरानी पेंशन योजना में शामिल होने के पात्र हैं.

31 अगस्त तक अवसर

इससे संबंधित सरकारी कर्मचारी 31 अगस्त 2023 तक ओपीएस का ऑप्शन चुन सकते हैं. इसके साथ ही, सरकार ने कहा है कि यदि योग्य कर्मचारी इस तारीख तक ओपीएस का ऑप्शन नहीं चुनते हैं तो उन्हें नेशनल पेंशन सिस्टम के तहत कवर किया जाएगा. वहीं, अगर कोई कर्मचारी एक बार OPS या NPS में से कोई एक ऑप्शन चुन लेता है तो वह अंतिम विकल्प माना जाएगा यानि इसमें बदलाव नहीं किया जा सकता है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- हरियाणा के बीच सड़क कनेक्टिविटी होगी और ज्यादा बेहतर, मुनक नहर किनारे बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर

सरकार के फैसले का स्वागत

14 लाख से अधिक केन्द्रीय और राज्य सरकार के कर्मचारियों की संस्था नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम (NMOPS) ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है. दिल्ली युनिट के प्रमुख मंजीत सिंह पटेल ने कहा है कि हम मोदी सरकार से एक बार फिर NPS में संशोधन करने का आग्रह करते हैं ताकि सभी केन्द्रीय कर्मचारियों को ओपीएस का लाभ मिल सके.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.