गेहूं और आटे का भाव होगा कम, 26 जनवरी के दिन मोदी सरकार ने किया ये स्पेशल काम

नई दिल्ली | चौतरफा महंगाई की मार झेल आम जनता को राहत देने के लिए केन्द्र की मोदी सरकार ने ऐसा काम किया है. जिसे जानकर आप गर्व महसूस करेंगे. 26 जनवरी के अवसर पर जहां पूरा देश गणतंत्र दिवस मना रहा था तो वहीं मोदी सरकार के अधिकारी आमजन के हितों को सर्वोपरि रखते हुए अपने काम में व्यस्त थे. गणतंत्र दिवस के मौके पर देश के सभी सरकारी और निजी कार्यालय बंद रहते हैं.

PM Narendra Modi

26 जनवरी एक गैजेटेड हॉलीडे है इसलिए कर्तव्यपथ के आसपास सभी कार्यालय कल बंद थे, सिवाय खाद्य मंत्रालय के. यहां के अधिकारी कल के दिन भी काम करने में व्यस्त थे. ये अधिकारी खुले बाजार बिक्री योजना (घरेलू) के तहत 30 लाख टन गेहूं की बिक्री की अनुमति देने के फैसले को लागू करने के लिए ऑनलाइन आदेश जारी करने में व्यस्त थे.

यह काम मुख्य रूप से गेहूं और आटे की अधिक कीमतों को नीचे लाने के लिए किया जा रहा था. इससे एक दिन पहले बुधवार को गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में मंत्रियों के एक समूह ने 26 जनवरी के दिन यह काम करने का फैसला किया था.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- हरियाणा के बीच सड़क कनेक्टिविटी होगी और ज्यादा बेहतर, मुनक नहर किनारे बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर

इस कारण खाद्य मंत्रालय के अधिकारियों को इस निर्णय को प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक आदेश जारी करने की जरूरत थी. बताया जा रहा है कि अधिकारियों ने देर शाम तक सरकार के ई- ऑफिस सिस्टम के जरिए आदेश जारी किए हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.