स्वच्छ यमुना मिशन को मजबूती देंगे ये 3 प्रोजेक्ट्स, केजरीवाल सरकार ने दी मंजूरी

नई दिल्ली | यमुना नदी को प्रदुषण मुक्त बनाने की दिशा में दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है. दिल्ली सरकार ने शाहाबाद कालोनी समूह में 80 किलोमीटर लंबे और सिंघू कालोनी समूह में 10 किलोमीटर लंबे सीवर लाइन नेटवर्क की आधारशिला रखते हुए कहा कि यह मौजूदा बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और सभी सिवेज के उपचार के लिए एक अहम पहल होगी.

Yamuna River

दिल्ली सरकार ने बताया कि हमारा लक्ष्य दिल्ली की सभी कॉलोनियों को सीवेज लाइनों से जोड़ना है जिससे सभी प्रकार के सिवेज़ को सीधे नालियों में गिरने के बजाय एस.टी.पी के माध्यम से उपचारित किया जा सके. यह परियोजना हमें स्वच्छ यमुना के लक्ष्य की ओर ले जाएगा. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम स्वच्छ यमुना मिशन को सफल बनाने की दिशा में बड़ी गंभीरता से काम कर रहे हैं.

दिल्ली सरकार ने आज स्वच्छ यमुना के लक्ष्य को और मजबूत करते हुए आज एक और बेहद महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को मंजूरी दी. इसके तहत केशोपुर व नजफगढ़ में गिरने वाले 85 MGD सीवर को प्रतिदिन साफ करके नजफगढ़ नाले में डाला जाएगा. इससे यमुना के प्रदुषण में 30 फीसदी तक गिरावट आएगी. यह कदम स्वच्छ यमुना के मिशन को आगे लेकर जाएगा.

इसके अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक और महत्वपूर्ण जानकारी दिल्लीवासियों से साझा की है. उन्होंने बताया कि स्वच्छ यमुना के मिशन को सफल बनाने के लिए आज तीन और महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स को मंजूरी प्रदान की गई है. बादली, निगम बोध व मोरी गेट नालों पर कुल 55 MGD के सीवेज पंपिंग स्टेशन बनाए जाएंगे. इससे इन नालों का गंदा पानी यमुना नदी में नही जाएगा.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे पर नया नियम, अचानक लेन बदलते ही कटेगा चालान
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.