1 मई से फोन पर नहीं आएंगे SMS और फर्जी कॉल, TRAI ने किया नियमों में बदलाव

नई दिल्ली | फ्रॉड कॉल और SMS से होने वाली परेशानी से परमानेंट छुटकारा दिलाने के लिए टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) नियमों में बदलाव करने जा रहा है. नए बदलाव के तहत, ट्राई एक फिल्टर की व्यवस्था कर रही है. जिसके बाद, 1 मई 2023 से फोन में फर्जी कॉलिंग और SMS से हमेशा के लिए निजात मिलेगी. इसके बाद, मोबाइल यूजर्स को फर्जी कालिंग को लेकर समस्या नहीं होगी.

Call Mobile

AI फिल्टर लगाने की व्यवस्था शुरू

इस संबंध में TRAI ने टेलिकॉम कंपनियों को आदेश जारी कर दिया है. ऐसे में टेलीकॉम कंपनियां 1 मई से फर्जी फोन कॉल और मैसेज के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्पैम फिल्टर लगा रही है. यह फिल्टर फर्जी कॉल और SMS को यूजर तक पहुंचने से रोकने का काम करेगा.

अगर वर्तमान समय की बात करें तो Airtel की ओर से AI फिल्टर लगाने की सुविधा शुरू कर दी गई है जबकि रिलायंस Jio इस दिशा में तैयारी कर रहा है और अगले कुछ महीने में इसे शुरू कर दिया जाएगा. मिली जानकारी अनुसार, हिंदुस्तान में AI फिल्टर की शुरुआत 1 मई, 2023 से शुरू हो सकती है.

यह भी पढ़े -  Delhi Health Department Jobs: दिल्ली हेल्थ डिपार्टमेंट में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती, ऑनलाइन करें आवेदन

जल्द लांच होगा कॉल I’d फीचर

बता दें कि फर्जी कॉल और एसएमएस पर रोकथाम लगाने के लिए TRAI लंबे समय से नियम बनाने की तैयारी कर रहा है. इसके तहत, TRAI 10 डिजिट वाले मोबाइल नंबर से किए जाने वाले प्रमोशन कॉल्स पर रोक लगाने की मांग कर रहा हैं. साथ ही, ट्राई कॉलर आईडी फीचर पेश करने की योजना बना रहा है.

इसमें फोन आने पर कॉल करने वाले की फोटो और नाम मोबाइल की स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा. इस संबंध में टेलिकॉम कंपनी Jio और Airtel की True Caller एप से बातचीत चल रही है लेकिन टेलिकॉम कंपनियां प्राइवेसी को लेकर कॉलर आईडी फीचर लागू करने से बच रही है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.