राशन की फ्री सुविधा लेने वाले ग्राहकों को UIDAI ने दिया बड़ा तोहफा, यहाँ जाने डिटेल्स

नई दिल्ली | केंद्र और राज्य सरकार की तरफ से देश भर में फ्री और सस्ते राशन की सुविधा दी जा रही है. इसी दिशा में अब UIDAI ने देश के करोड़ों लोगों को एक बड़ा तोहफा दिया है. यदि आप भी फ्री राशन का फायदा ले रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए काफी अहम होने वाले हैं. देश में आधार जारी करने वाली संस्था UIDAI ने कहा कि अब आप देश भर में आधार के जरिए फ्री राशन ले सकते हैं और इसके लिए आपको बिल्कुल भी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा.

Ration Depot

UIDAI ने दिया आधार ग्राहकों को बड़ा तोहफा

UIDAI ने एक ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी और बताया कि आधार के जरिए आप पूरे देश में कहीं भी फ्री राशन का लाभ ले सकते हैं. इसके लिए आपके आधार का अपडेट होना जरूरी है. इसके लिए आपको आधार कार्ड को अपडेट करवाना होगा और अपने नजदीकी आधार सेंटर में जाना होगा.

यह भी पढ़े -  दिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों के बदल जाएंगे नाम, भारतीय रेलवे कर रहा बड़ा प्लान तैयार; यात्रियों को होगा यह फायदा

इसके अलावा, आप ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए भी आधार सेंटर का पता कर सकते हैं. आज के मौजूदा समय में आप अपने घर से ही बैंक से जुड़े तमाम जरूरी कार्य आधार के जरिए घर बैठे ही कर सकते हैं.

अगर आपको आधार से जुड़ी किसी भी तरह की कोई परेशानी है तो आप टोल फ्री नंबर 1947 पर संपर्क कर सकते हैं और जानकारी हासिल कर सकते हैं.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.