भारतीय कुश्ती संघ के लिए खुशखबरी, UWW ने हटाया निलंबन

नई दिल्ली | पिछले काफी लंबे समय से विवादों में घिरे भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. बता दें यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWW) ने तय समय पर चुनाव कराने में विफल रहने पर WFI को निलंबित कर दिया था लेकिन अब इस फैसले को वापस ले लिया गया है.

बैठक में लिया गया बड़ा फैसला

यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने निलंबन के अलावा समीक्षा के लिए 9 फरवरी को बैठक की और सभी तत्वों और सूचनाओं पर विचार करते हुए निलंबन हटाने का फैसला किया. WFI को अपने एथलीट कमिशन के चुनाव दोबारा कराने होंगे. इस कमीशन के लिए उम्मीदवार एक्टिव एथलीट होंगे.

वहीं, 4 या इससे ज्यादा साल पहले रिटायरमेंट लेने वाले एथलीट इसमें चुनाव नहीं लड़ सकेंगे. ये चुनाव ट्रायल या किसी सीनियर नेशनल चैंपियनशिप के दौरान होंगे लेकिन ये चुनाव 1 जुलाई 2024 से पहले होंगे.

हिंदुस्तान के झंडे के नीचे खेल सकेंगे पहलवान

बैठक में आदेश जारी किए गए हैं कि भारतीय कुश्ती संघ को तुरंत UWW को लिखित गारंटी देनी होगी कि पहलवानों को सभी WFI आयोजनों, ओलंपिक खेलों, नेशनल और इंटरनेशनल टूर्नामेंट में बिना किसी भेदभाव के खेलने पर विचार किया जाएगा.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- NCR में प्रदूषण नियंत्रण को लेकर हाई लेवल बैठक, रियल- टाइम ट्रैकिंग सिस्टम लागू करने पर हुई चर्चा

वहीं, उन 3 पहलवानों को भी शामिल किया जाएगा, जिन्होंने WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण के गलत कार्यों का विरोध किया था. UWW पहलवानों के संपर्क में है और आने वाले दिनों में उनसे कॉन्टेक्ट करेगा. इससे यह साफ हो गया है कि भारतीय पहलवान अगले UWW इवेंट में हिंदुस्तान के झंडे के नीचे खेल सकते हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.