बहुचर्चित आसिफ हत्याकांड का मुख्य आरोपी साथी सहित गिरफ्तार, पुछताछ के दौरान किया बड़ा खुलासा

सोहना । नूंह जिले के गांव खेड़ा खलीलपुर में 16 मई को हुए बहुचर्चित आसिफ हत्याकांड में पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है. पुलिस ने इस जघन्य हत्याकांड के मुख्य आरोपी 25 हजार के इनामी बदमाश को एक अन्य आरोपी के साथ धर-दबोचा है. बताया जा रहा है कि आरोपी बिहार के रास्ते नेपाल घुसने की फिराक में था लेकिन पुलिस ने अपना जाल बिछाते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

mewat news

पुलिस की गिरफ्त में आएं आरोपी पटवारी ने बताया कि मृतक आसिफ के साथ उसकी स्कूल के समय से ही रंजिश चल रही थी,जिसे लेकर उसने 16 मई के दिन अपने दोस्तों के साथ मिलकर मारपीट करते हुए आसिफ की हत्या कर दी. थाना इंचार्ज ने बताया कि मृतक आसिफ व हत्यारोपी पटवारी दोनों ही अपराधी किस्म के व्यक्ति थे , जिनमें लंबे समय से आपसी रंजिश चल रही थी.

यह भी पढ़े -  नूंह में 32 करोड़ की लागत से बनेगा ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट, MDA का बड़ा प्लान

पुलिस ने इससे पहले इस हत्याकांड में शामिल 10 लोगों को गिरफ्तार किया था जो फिलहाल भोंडसी जेल में बंद हैं. वहीं मुख्य आरोपी सहित दो अन्य आरोपियों को शनिवार को गुरुग्राम से धरदबोचा है. पुलिस की तरफ से इन चार आरोपियों पर 25-25 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया हुआ था.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.