हरियाणा के इस धाकड़ शख्स जगमाल ने किया कमाल, मात्र 46 मिनट में पी गया 4 किलो देसी घी

पानीपत | ‘देशां में देश हरियाणा- जित दूध- दही का खाना’ इस कहावत के लिए हरियाणा देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी प्रसिद्ध है. हालांकि, आज की युवा पीढ़ी देशी खानपान से दूर हटती जा रही है लेकिन फिर भी कुछ लोग ऐसे हैं जो अपनी खास काबिलियत की बदौलत अन्य के लिए उदाहरण पेश कर रहे हैं. इसी कड़ी में पानीपत के समालखा क्षेत्र के गांव चुलकाना से एक शख्स ने कुछ ही देर में करीब 4 किलो घी पीकर अपनी ताकत का प्रदर्शन किया है.

Jagmal Pandit Panipat

46 मिनट में चार किलो घी पीया

श्री श्याम नगरी के नाम से मशहूर गांव चुलकाना धाम निवासी जगमाल पंडित ने मात्र 46 मिनट में करीब 4 किलो देसी घी पीकर एक नया रिकॉर्ड स्थापित कर दिया है. साथ ही, उन्होंने 300 ग्राम मावा की बर्फी भी खाई. दावा किया जा रहा है कि कि यह न केवल हरियाणा बल्कि पूरे भारत में सबसे ज्यादा घी पीने का रिकॉर्ड बन गया है. इससे पहले करनाल के एक व्यक्ति ने तीन किलो 600 ग्राम घी पीया था.

पूर्व विधायक ने किया सम्मानित

रविवार को चुलकाना धाम निवासी जगमाल पंडित ने गांव के लोगों की मौजूदगी की 3 किलो 800 ग्राम देशी घी पीकर अपनी ताकत का बेजोड़ नमूना पेश किया. जिस पर पूर्व विधायक भरत सिंह छौक्कर ने घी पीने वाले जगमाल को 11 हजार रुपये देकर सम्मानित किया. इसके अलावा, ग्रामीण पपल छौक्कर ने भी गांव की तरफ से 11 हजार रुपये का इनाम दिया.

इस मौके पर पपल छौक्कर ने ऐलान किया कि यदि भविष्य में कोई भी व्यक्ति पंडित जगमाल के साथ बैठकर उससे अधिक देशी घी पीकर दिखाएगा तो उसे गांव की तरफ से 51 हजार रूपए का ईनाम देकर सम्मानित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि बहुत से लोगों को ये बात आसान लगती है लेकिन इतनी मात्रा में देशी घी पीना किसी चुनौती से कम नहीं होता है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.