हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, इन जिलो में पंचायत चुनावों के लिए 2 दिन की छुट्टी का ऐलान

चंडीगढ़ | हरियाणा में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों का बिगुल बज चुका है. गांवों की छोटी सरकार चुनने को लेकर ग्रामीणों में कसमकश का दौर जारी है. चुनाव प्रचार जोरों-शोरों से चल रहा है और रूठों को मनाने का दौर जारी है. पहले चरण में हरियाणा के नौ जिलों में मतदान होगा. इसके लिए 30 अक्टूबर को जिला परिषद और पंचायत समिति मेंबर के लिए वोट डाले जाएंगे जबकि 2 नवंबर को सरपंच- पंच के लिए मतदान होगा.

Haryana Panchayat Election 2022

पंचायत चुनावों को देखते हुए हरियाणा सरकार ने ग्रामीणों वोटरों को बड़ी राहत दी है. पहले चरण के लिए नौ जिलों में होने वाले मतदान को देखते हुए 2 दिन की छुट्टी की घोषणा की गई है. कारखानों में काम करने वाले ग्रामीण वोटरों को इससे मतदान के लिए छूट मिलेगी. सरकार के फैसले के बाद श्रम विभाग ने इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया है.

इन जिलों में रहेगी छुट्टी

पहले चरण के लिए जिन नौ जिलों में चुनाव होंगे उनमें भिवानी, महेन्द्रगढ़, झज्जर, नूंह, जींद, कैथल, पानीपत, पंचकूला और यमुनानगर जिले शामिल हैं. यहां 30 अक्टूबर यानि रविवार को जिला परिषद और पंचायत समिति मेंबर तथा 2 नवंबर को सरपंच- पंच के चुनाव होंगे. ऐसे में कारखानों में कार्यरत ऐसे मतदाताओं, जो इस ग्राम पंचायत के क्षेत्र में पंजीकृत हैं को कार्य करने से छूट प्रदान करने का निर्णय लिया है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा रोडवेज बसों में मुफ्त सफर के लिए मिलने लगे हैप्पी कार्ड, बस करना होगा यह छोटा सा काम

पहली बार तीन चरणों में चुनाव

हरियाणा के इतिहास में पहली बार पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव तीन चरणों में होने जा रहे हैं. पहले चरण में 9 जिलों तथा दूसरे चरण में भी 9 जिलों में पंचायती चुनाव होंगे. स्टेट इलेक्शन कमीशन द्वारा तीन चरणों में चुनाव करवाने के पीछे आदमपुर उपचुनाव और पुलिस बल की कमी को वजह बताया गया है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.