राजस्थान में बीजेपी सीएम चेहरे पर कुलदीप बिश्नोई का बड़ा बयान, कहा- आलाकमान करेगा फैसला

हिसार | हरियाणा के बीजेपी नेता और राजस्थान चुनाव सह प्रभारी कुलदीप बिश्नोई (Kuldeep Bishnoi) ने राजस्थान में सीएम पद की रेस में होने की चर्चाओं को खारिज कर दिया है. उन्होंने कहा कि सीएम कौन नहीं बनना चाहता, लेकिन वह राजस्थान में ऐसी किसी रेस में नहीं हैं. वह हरियाणा नहीं छोड़ेंगे क्योंकि हरियाणा उनकी जन्मस्थली और कर्मभूमि है. हर कोई आगे बढ़ना चाहता है.

kuldeep bishnoi

मैं चाहता हूं कि हरियाणा, राजस्थान में चौधरी भजनलाल का वोट बैंक बीजेपी के साथ जुड़े क्योंकि वे पुश्तैनी कांग्रेसी रहे हैं. मैं मन से भाजपा में आया हूं और जीवन भर रहूंगा. उनके चुनाव लड़ने पर फैसला बीजेपी आलाकमान करेगा. उनकी इच्छा हिसार से लोकसभा चुनाव लड़ने की है. आलाकमान जो भी निर्णय लेगा, मैं उस निर्णय का सम्मान करूंगा.

सीएम मनोहर से हुए प्रभावित

चौधरी भजनलाल के बाद अगर कोई मुख्यमंत्री जनता के बारे में सोचता है तो वह मनोहर लाल हैं. उनका दिल बहुत बड़ा है. जब मैं कांग्रेस में था तो आदमपुर के विकास के लिए 90 करोड़ रुपये मांगे गए थे. उन्होंने तुरंत हां कह दिया. उन्होंने सीएम से कहा था कि यह कांग्रेस का निर्वाचन क्षेत्र है, लेकिन मनोहर लाल ने कहा कि कुलदीप जी आदमपुर भी मेरे हरियाणा का निर्वाचन क्षेत्र है. उनकी बातों से प्रभावित होकर वह बीजेपी में शामिल हो गए.

आदमपुर लेकर आया सबसे अधिक अनुदान

कुलदीप ने कहा कि मैं उन लोगों से सहमत नहीं हूं जो कहते हैं कि भव्य अपने दादा भजन लाल की तरह काम नहीं करा सकते. उन्हें अपने दिमाग का इलाज कराना चाहिए. ऐसा कहने वालों को आदमपुर आकर देखना चाहिए. मैं उन्हें साधन दूँगा. हरियाणा के 90 हलकों में से सबसे ज्यादा ग्रांट भव्य आदमपुर के लिए लाई गई है. भव्य को विधायक बने 6 महीने हो गए हैं और हमें 400 करोड़ रुपये का अनुदान मिल चुका है. सीएम आमसभा में 400 करोड़ रुपए का अनुदान दे चुके हैं, इससे बड़ी बात क्या होगी.

यह भी पढ़े -  Asha School Hisar Jobs: हिसार में इन पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन

कुलदीप बिश्नोई करेंगे दो रैलियां

राजस्थान में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी ने कुलदीप बिश्नोई को चुनाव सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी है. 2024 लोकसभा चुनाव से पहले कुलदीप बिश्नोई हरियाणा और राजस्थान में 2 बड़ी रैलियां करेंगे. इसमें एक रैली हरियाणा और दूसरी राजस्थान में होगी.

कुलदीप ने पिछले दिनों अमित शाह से मुलाकात कर रैलियों के लिए तारीख मांगी है. कुलदीप का कहना है कि ये दोनों रैलियां 2022 और 2023 में हुई सभी रैलियों से बड़ी होंगी. बता दें कि बिश्नोई समुदाय को ओबीसी में शामिल कराने के लिए कुलदीप बिश्नोई ने पिछले दिनों गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.