हरियाणा में रेलयात्रियों के लिए जरूरी खबर, बीकानेर जाने वाली यह ट्रेन पूरे फरवरी माह रहेगी रद्द

रेवाड़ी | हरियाणा में ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. खासकर रेवाड़ी और आसपास के क्षेत्र के यात्रियों के लिए जो ट्रेन से राजस्थान के बीकानेर जाने की योजना बना रहे हैं. बता दें कि रेवाड़ी- बीकानेर ट्रेन (Rewari- Bikaner Train) पूरे फरवरी महीने रद्द रहेगी.

Train Cancelled

रेवाड़ी- बीकानेर ट्रेन रहेगी रद्द

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि रेवाड़ी- लोहारू रेलखंड के मध्य मेंटनेंस कार्य के चलते ट्रैफिक ब्लॉक किया जा रहा है. इससे ट्रेनों का आवागमन प्रभावित रहेगा. उन्होंने बताया कि उपरोक्त कार्य की वजह से ट्रेन नंबर 04789 रेवाड़ी- बीकानेर ट्रेन फरवरी महीने में रद्द रहेगी.

कैप्टन शशि किरण ने बताया कि रेवाड़ी- बीकानेर ट्रेन 1 फरवरी से 29 फरवरी तक रेवाड़ी स्टेशन की बजाय लोहारू स्टेशन से संचालित होगी. अर्थात यह ट्रेन रेवाड़ी से लोहारू स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी. यह ट्रेन रेवाड़ी से सुबह साढ़े 4 बजे रवाना होती है लेकिन अब पूरे फरवरी महीने में यह ट्रेन रेवाड़ी से संचालित नहीं होगी.

यह भी पढ़े -  शहरी निकाय चुनावों की तैयारियों में जुटी हरियाणा कांग्रेस, रेवाड़ी व धारूहेड़ा में घोषित किए उम्मीदवार
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.