ऐसे कैसे पढ़ेगा हरियाणा, रेवाड़ी के गढ़ी बोलनी स्कूल में एक शिक्षक के भरोसे 92 बच्चों का भविष्य

रेवाड़ी | शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के बड़े- बड़े दावे करने वाली हरियाणा सरकार की पोल रेवाड़ी जिले का एक स्कूल खोल रहा है. यहां राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गढ़ी बोलनी के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक पाठशाला में एक अध्यापक के भरोसे शिक्षा की नींव रखी जा रही है.

SCHOOL

कक्षा पहली से पांचवीं तक स्कूल में कुल बच्चों की संख्या का आंकड़ा 92 है लेकिन शिक्षा देने वाला गुरुजी केवल एक है. शैक्षणिक सत्र 2021- 22 में स्कूल में छात्रों की संख्या 122 थी लेकिन अध्यापकों की कमी के चलते बच्चों की संख्या का आंकड़ा लगातार कम होता चला गया. नए सत्र में भी सरकार की बेरुखी वजह बनी और अभिभावकों ने अध्यापकों की कमी के चलते अपने बच्चों का किसी दूसरे स्कूल में एडमिशन करवा दिया.

अध्यापकों की कमी का मामला सरकार के संज्ञान में लाने के लिए बालिका उत्थान न्यास संस्था की ओर से शिक्षा मंत्री को ईमेल व पत्र लिखा गया. सरकार ने मामले पर संज्ञान लेते हुए शिक्षा मंत्री के सचिव वीरेंद्र नारा ने आश्वासन दिया है कि 4 दिनों में स्कूल में अध्यापकों की कमी को पूरा कर दिया जाएगा. समस्या के समाधान के लिए बालिका उत्थान न्यास संस्था की अध्यक्ष ने शिक्षा मंत्री के सचिव का आभार व्यक्त किया है.

यह भी पढ़े -  KV Rewari Jobs: रेवाड़ी में निकली विभिन्न पदों पर वैकेंसी, आप भी करें अप्लाई
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.