हरियाणा के खैरथल स्टेशन पर भी ठहराव करेगी गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन, गुरुग्राम के लोगों को भी मिलेगी सुविधा

रेवाड़ी | भारतीय रेलवे (Indian Railways) द्वारा यात्रियों की सुविधा में इजाफा करने के उद्देश्य से निरंतर प्रयास हो रहे हैं. इसी कड़ी में रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन का खैरथल स्टेशन पर ठहराव करने का निर्णय लिया है. ट्रेन नंबर 12215, दिल्ली सराय रोहिल्ला- बांद्रा टर्मिनस- दिल्ली सराय रोहिल्ला गरीब रथ ट्रेन का सप्ताह में 4 दिन खैरथल स्टेशन पर अगले आदेशों तक ठहराव दिया जा रहा है.

garib rath train rail

ये रहेगा शेड्यूल

  • उत्तर- पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि ट्रेन नंबर 12215, दिल्ली सराय रोहिल्ला- बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस ट्रेन सप्ताह में 4 दिन 2 सितंबर से खैरथल स्टेशन पर सुबह 10.54 बजे आगमन एवं 10.56 बजे प्रस्थान करेगी.
  • इसी प्रकार ट्रेन नंबर 12216, बांद्रा टर्मिनस- दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस 4 सितंबर से खैरथल स्टेशन पर 08. 29 मिनट पर आगमन के बाद 08. 31 मिनट पर रवाना होगी.
यह भी पढ़े -  रेवाड़ी से खाटूश्याम जाने वालों को राहत, रेलवे ने बढ़ाई ट्रेन सेवा

गुरुग्राम के लोगों को भी मिलेगी सुविधा

  • कैप्टन शशि किरण ने बताया कि ट्रेन नंबर 12215, दिल्ली सराय रोहिल्ला- बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 2 सितंबर से खैरथल स्टेशन पर सुबह 10:54 बजे आएगी और 10:56 बजे प्रस्थान करेगी. इसी प्रकार वापसी में 4 सितंबर से सुबह 8:29 बजे आगमन और 8:31 बजे प्रस्थान करेगी.
  • दिल्ली से बांद्रा जाने के दौरान यह ट्रेन गुरुग्राम रेलवे स्टेशन पर सुबह 09: 28 मिनट पर और वापसी में सुबह 10: 11 मिनट पर आती है.
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.