बिना मास्क में हेलमेट लगाए बाइक सवार को रोका तो कर दी पुलिस की धुनाई

रेवाड़ी । पुलिसकर्मी ने जब बिना मास्क तथा हेलमेट पहनने बाइक सवार को को रोका उसे बाइक के दस्तावेज तथा लाइसेंस मांगा तो वह युवक आग बबूला हो गया. इस आक्रोशित युवक ने ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मी की पिटाई कर दी. लेकिन पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर, उसे गिरफ्तार कर लिया है. असल में बस स्टैंड के पास एएसआई लीलाराम तथा सिपाही रामनिवास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे.

Police Photo

इसी दौरान बाइक सवार युवक रोहित कुमार निवासी सिहाली जिला अलवर का रहने वाला वहां से गुजर रहा था. लेकिन रोहित ने मास्क व हेलमेट नहीं पहन रखा था. जिससे पुलिस ने उसे रोककर मास्क नहीं लगाने तथा हेलमेट नहीं पहनने के कारण पूछते हुए, इसके साथ बाइक के दस्तावेज भी मांग लिए थे. इस पर आक्रोशित रोहित कुमार ने एएसआई की कॉलर पकड़कर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी थी. फिर रोहित ने बाइक लेकर भागने का प्रयास किया. लेकिन उसे भागने नहीं दिया गया तथा उसे गिरफ्तार कर लिया था. पुलिस ने आरोपी युवक रोहित के खिलाफ मारपीट तथा शासकीय कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया है.

यह भी पढ़े -  रेवाड़ी से खाटूश्याम जाने वालों को राहत, रेलवे ने बढ़ाई ट्रेन सेवा

Abhishek is a professional news writer who specializes in national affairs, public policy, and key social issues shaping the country. His reporting is grounded in verified facts, credible sources, and on ground perspectives that reflect real conditions beyond official statements. He places strong emphasis on clarity, context, and responsible journalism so readers can understand not just what is happening, but why it matters.