हरियाणा में एम्स शिलान्यास की तारीख हुई फाइनल, इस तारीख को रेवाड़ी आएंगे PM मोदी

रेवाड़ी | हरियाणावासियों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 16 फरवरी को हरियाणा के रेवाड़ी में आ रहे हैं और वह माजरा में प्रस्तावित AIIMS निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे. वहीं, PM के दौरे को लेकर सरकार अलर्ट मोड पर आ गई है. बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी से पहले सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने को लेकर सीएम मनोहर लाल रेवाड़ी का दौरा करेंगे.

PM Modi Narendra Modi

बता दें कि हरियाणा के रेवाड़ी जिले के माजरा में बनने वाला एम्स हिंदुस्तान का 24वां AIIMS होगा. हालांकि, साल 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान हरियाणा को इस एम्स की सौगात दी गई थी लेकिन जमीनी विवाद के चलते इसका निर्माण कार्य आज तक भी शुरू नहीं हो पाया है.

पहले रेवाड़ी जिले के मनेठी गांव में एम्स (AIIMS Manethi) निर्माण के लिए जगह चिह्नित की गई थी लेकिन पर्यावरण विभाग ने आपत्ति जाहिर कर इसमें अड़चनें पैदा कर दी. इसके बाद, माजरा गांव ने जमीन की पेशकश की. ऐसे में अब तमाम सियासी उठापटक के बाद गांव माजरा में एम्स का टेंडर फाइनल हो चुका है.

यह भी पढ़े -  रेवाड़ी से खाटूश्याम जाने वालों को राहत, रेलवे ने बढ़ाई ट्रेन सेवा

यह कंपनी करेगी निर्माण

गांव माजरा में एम्स का निर्माण एलएनटी कंपनी करेगी. इसके निर्माण कार्य पर लगभग 1231 करोड़ रूपए की धनराशि खर्च होगी. निर्माण एजेंसी को 22 महीने के भीतर निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.