हरियाणा: रेवाड़ी से अजमेर के बीच आज से स्पेशल ट्रेन शुरू, कोसली स्टेशन पर ठहरेगी जयपुर- हिसार एक्सप्रेस

रेवाड़ी | हरियाणा में रेलयात्रियों के लिए एक और अच्छी खबर सामने आई है. रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा का ख्याल रखते हुए रेवाड़ी- अजमेर के बीच स्पेशल ट्रेन संचालित करने का फैसला लिया गया है. मदार (अजमेर)- रेवाड़ी- मदार इस स्पेशल ट्रेन का संचालन 3 मार्च से 31 मार्च तक किया जाएगा.

Indian Railway

ये रहेगा शेड्यूल

उत्तर- पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि ट्रेन नंबर 09639, मदार (अजमेर)- रेवाड़ी स्पेशल ट्रेन 3 से 31 मार्च तक (29 ट्रिप) मदार से साढ़े 4 बजे रवाना होकर 10:49 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी.

इसी तरह ट्रेन नंबर 09649, रेवाड़ी- मदार (अजमेर) स्पेशल ट्रेन 3 मार्च से 31 मार्च तक (29 ट्रिप) रेवाड़ी से 15:30 बजे रवाना होकर 22:35 बजे मदार पहुंचेगी.

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

यह ट्रेन बीच रास्ते दोनों दिशाओं में किशनगढ़, नरेना, फुलेरा, रेनवाल, बधाल, रींगस, श्रीमाधोपुर, कावंट, भागेगा, नीम का थाना, मांवडा, डाबला, निजामपुर, नारनौल, अटेली व कुंड स्टेशनों पर ठहराव करेगी. इस ट्रेन में 7 द्वितीय साधारण श्रेणी एवं 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 9 डिब्बे होंगे.

यह भी पढ़े -  Asha School Hisar Jobs: हिसार में इन पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन

जयपुर- हिसार एक्सप्रेस का कोसली स्टेशन पर ठहराव

रेलवे की तरफ से रेल यात्रियों की सुविधा को देखते हुए जयपुर- हिसार एक्सप्रेस रेलसेवा का प्रायोगिक तौर पर कोसली स्टेशन पर आगामी आदेशों के लिए ठहराव दिया गया है. ट्रेन नंबर 14716, जयपुर- हिसार एक्सप्रेस ट्रेन कोसली स्टेशन पर 00.52 बजे आगमन व 00.54 बजे प्रस्थान करेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.