हरियाणा में रेवाड़ी- रोहतक के बीच शुरू होगी स्पेशल अनारक्षित ट्रेन, ये रहेगा टाइम-टेबल

रेवाड़ी | हरियाणा में रेल यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने सूबे के लोगों को नए साल पर एक और ट्रेन की सौगात दी है. उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि रेवाड़ी- रोहतक- रेवाड़ी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन संचालित होगी.

Indian Railway

इन स्टेशनों पर ठहराव

उन्होंने बताया कि रेवाड़ी से रोहतक के बीच इस ट्रेन का गोकलगढ़, पालहवास, मिचरोली, झज्जर, डीघल और अस्थल बोहर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहराव रहेगा. इस ट्रेन का संचालन 10 जनवरी से 31 मार्च तक रहेगा.

यह भी पढ़े -  रेवाड़ी में CM के काफिले के रास्ते पर अंधेरा, स्ट्रीट लाइटों की जिम्मेदारी पर PWD और नगर परिषद आमने- सामने

ये रहेगा टाइम- टेबल

कैप्टन शशि किरण ने बताया कि ट्रेन नंबर 09617, दिनांक 10 जनवरी से 31 मार्च तक रेवाड़ी से 23:55 बजे रवाना होकर दोपहर डेढ़ बजे रोहतक पहुंचेगी. इसी प्रकार ट्रेन नंबर 09618, दिनांक 11 जनवरी से 1 अप्रैल तक रोहतक से दोपहर 02:35 बजे रवाना होकर शाम 04:15 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.