हरियाणा से गुजरने वाली ये ट्रेनें आज रहेगी रद्द, रूट डायवर्ट से सफर करेगी दो रेलगाड़ियां

रेवाड़ी | हरियाणा में रेलयात्रियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. राजस्थान के अजमेर में साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन के मालगाड़ी से टकराने के बाद रेल यातायात प्रभावित हुआ है. इसके चलते हरियाणा के रास्ते सफर करने वाली 3 ट्रेनें आज यानि 18 मार्च को रद्द रहेगी. उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने यह जानकारी साझा की है.

RAIL TRAIN

रद्द ट्रेनों की सूची

  • ट्रेन नंबर 12065, अजमेर- दिल्ली सराय रोहिल्ला 18 मार्च को रद्द रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 19735, जयपुर- मारवाड़ ट्रेन 18 मार्च को रद्द रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 09639, अजमेर- रेवाड़ी ट्रेन 18 मार्च को रद्द रहेगी.
यह भी पढ़े -  रेवाड़ी से खाटूश्याम जाने वालों को राहत, रेलवे ने बढ़ाई ट्रेन सेवा

रूट डायवर्ट ट्रेनों की सूची

  • ट्रेन नंबर 12915, साबरमती- दिल्ली ट्रेन परिवर्तित मार्ग वाया दोराई- मदार (अजमेर को छोड़कर) चलेगी.
  • ट्रेन नंबर 17020, हैदराबाद- हिसार ट्रेन परिवर्तित मार्ग वाया आदर्श नगर- मदार (अजमेर को छोड़कर) चलेगी.
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.