रोहतक से वैष्णो देवी के लिए सीधी बस सेवा शुरू, 152D से चंडीगढ़ जाएगी बसें; यहां देखें शेड्यूल

रोहतक | हरियाणा रोड़वेज विभाग यात्रियों की सुविधाओं में इजाफा करने के उद्देश्य से लगातार नए प्रयोग कर रहा है. इसी कड़ी में अब रोहतक डिपो ने रोहतक बस स्टैंड से वैष्णो देवी कटरा तक स्पेशल बस सेवा का संचालन कर यात्रियों को बड़ी सौगात दी है. इसके अलावा अब रोहतक से चंडीगढ़ जाने वाली बसें नेशनल हाईवे 152-D से होकर गुजरेगी जिससे यात्रियों का चंडीगढ़ तक का सफर कम समय में तय हो सकेगा.

Haryana Roadways

800 रुपए होगा किराया

रोहतक डिपो के एक अधिकारी ने बताया कि वैष्णो देवी कटरा तक स्पेशल बस सेवा का संचालन शुरू करने का फैसला लिया गया है. 9 दिसंबर से इस बस सेवा की शुरुआत हो रही है और इसमें एक तरफ का किराया 800 रुपए होगा. यह बस रोहतक से दोपहर साढ़े 3 बजे कटरा के लिए रवाना होगी.

वहीं, कटरा से रोहतक के लिए शाम साढ़े 4 बजे रवाना होगी. उन्होंने बताया कि डिपो द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा का ख्याल रखते हुए यह स्पेशल बस सेवा शुरू की गई है ताकि यात्री सीधे रोहतक से बस में सवार होकर माता वैष्णोदेवी मंदिर पहुंच सकें.

152-D से चंडीगढ़ का सफर

रोहतक डिपो के एक अधिकारी ने आगे बताया कि 6 दिसंबर से रोहतक बस स्टैंड से चंडीगढ़ जाने वाली बसें 152-D से होकर गुजरेगी. इस बस सेवा के शुरू होने से यात्री कम समय में चंडीगढ़ का सफर तय कर सकेंगे. यह बस रोहतक से सुबह 5 बजकर 5 मिनट तथा 7 बजकर 10 मिनट पर चंड़ीगढ के लिए रवाना होगी.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: दिल्ली से रोहतक के बीच आवागमन करेगी DTC की इलेक्ट्रिक AC बसें, फटाफट देखें रूट

वापसी में चंडीगढ़ से यह रहेगा समय

वहीं, वापसी में चंडीगढ़ से बस दोपहर 3:20 बजे एवं शाम साढ़े पांच बजे रोहतक के लिए रवाना होगी. रोहतक से बस लाखनमाजरा होते हुए किला जफरगढ़ से नेशनल हाईवे 152-D पर प्रवेश करेगी. इस रूट पर यात्री किराया 280 रुपए प्रति सवारी रहेगा. उन्होंने बताया कि इस रूट से कम समय में चंडीगढ़ की दूरी तय हो सकेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.