रोहतक | महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (MDU) की बीए डीडीई सैकंड ईयर की फ्रेश री- अपीयर व इम्प्रूवमेंट तथा बीए एडिशनल पाठ्यक्रम के पेपर इंग्लिश कंपलसरी पेपर कोड- बीए-2011 की परीक्षा की आयोजन तिथि में बदलाव किया गया है. आप इस अपडेट की गयी डेटशीट को mdu.ac.in वेबसाइट पर देख सकते है.
एमडीयू परीक्षा नियंत्रक डॉ बीएस सिन्धु ने बताया कि बीए डीडीई सैकंड ईयर की फ्रेश री- अपीयर व इम्प्रूवमेंट तथा बीए एडिशनल पाठ्यक्रम के पेपर इंग्लिश कंपलसरी पेपर कोड बीए -2011 की परीक्षा अब 13 अगस्त को होगी. उन्होंने बताया कि उपरोक्त पेपर की परीक्षा के आयोजन समय व परीक्षा सेंटर में कोई बदलाव नहीं किया गया है.
परीक्षा नियंत्रक डॉ बीएस सिन्धु ने बताया कि सभी स्टूडेंट्स विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी नई सूचना को ध्यान से देख लें. सिर्फ परीक्षा की तिथि में बदलाव किया गया है, बाकी सब जानकारी पहले वाली ही रहेगी. उन्होंने सभी स्टूडेंट्स से परीक्षा की अच्छे से तैयारी करने की भी सलाह दी.
