हरियाणा में पुलिसकर्मियों के आएंगे अच्छे दिन, साप्ताहिक अवकाश के अलावा मिलेगी ये सुविधाएं

रोहतक | हरियाणा में पुलिसकर्मियों के अब अच्छे दिन आने वाले हैं. रोहतक पहुंचे हरियाणा DGP शत्रुजीत कपूर ने कहा कि पुलिसकर्मियों के वेलफेयर के लिए कई कदम उठाए जाएंगे. इनके लिए साप्ताहिक अवकाश सुनिश्चित किया जाएगा ताकि वो अपनी फैमिली को समय दे सकें. इसके अलावा, पार्ट टाइम कर्मियों के बच्चों के विकास के लिए भी वेलफेयर यूनिट ने काम शुरू कर दिया है. इसके भविष्य में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे.

POLICE 3

पहली बार रोहतक पहुंचे डीजीपी

डीजीपी के पद पर नियुक्ति के बाद शत्रुजीत कपूर पहली बार रोहतक पहुंचे थे, जहां उन्होंने पुलिस अधिकारियों की बैठक ली और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर फीडबैक लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए. उन्होंने पुलिस की आगामी रणनीति पर चर्चा करते हुए कहा कि अब पुलिस महिला विरुद्ध अपराधों पर विशेष फोकस करेगी.

हरियाणा पुलिस की बढ़ेगी क्षमता

नूंह में भड़की धार्मिक हिंसा के सवाल पर डीजीपी ने कहा कि अब हरियाणा पुलिस की क्षमता को बढ़ाने का काम करेंगे और इसके लिए पुलिस की अलग- अलग टीमें तैयार की जा रही है जिन्हें प्रत्येक जिले में तैनात किया जाएगा. बाहर से आने वाली फोर्स पर से निर्भरता को कम करने के लिए पुलिसकर्मियों को आत्मनिर्भर बनाया जाएगा.

महिलाओं के लिए सेफ सिटी गुरुग्राम और रोहतक

हरियाणा डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने कहा कि रोहतक और गुरुग्राम को महिलाओं के लिए सेफ सिटी बनाने की दिशा में पायलट प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया गया है. इस प्रोजेक्ट में वालंटियर को भी पुलिस के साथ जोड़ा गया है. सार्वजनिक वाहनों में महिलाओं के लिए सफर को सुरक्षित बनाने पर जोर रहेगा.

यह भी पढ़े -  एशियन गेम्स में भारतीय कबड्डी टीम से रहेगी गोल्ड की उम्मीदें, हरियाणा की बेटी रितु करेगी कप्तानी

हर जिले में रेपिड एक्शन फोर्स की तैनाती

डीजीपी ने कहा कि हर जिले में रेपिड एक्शन फोर्स की दो- दो कंपनियों की तैनाती की जाएगी. जो आधुनिक हथियारों से लैस होगी. वहीं, एसटीएफ को भी मजबूत किया जाएगा. इसके अलावा, आमजन की शिकायतों को प्राथमिकता से दूर किया जाएगा और जो भी शिकायतें सामने आई है, उन्हें सप्ताह बाद फोन के माध्यम से पूछा जाएगा कि आपकी समस्या का समाधान हुआ है या नहीं.

अपराधियों को सजा दिलाने पर फोकस

उन्होंने कहा कि अपराधियों को सजा दिलाने पर विशेष फोकस किया जाएगा. जिन किन्हीं कारणों से वो बच निकलते हैं, उन कारणों को खत्म करने के लिए तकनीकी पहलुओं और साइंटिफिक तरीके से काम किया जा रहा है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.