हरियाणा की महम विधानसभा सीट पर तनातनी का माहौल, बलराज कुंडू के फाड़े गए कपड़े

रोहतक | हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए आज वोटिंग हो रही है. मतदान प्रक्रिया के बीच रोहतक जिले की महम विधानसभा सीट से तनातनी की खबर सामने आई है. यहां हरियाणा जनसेवक पार्टी के उम्मीदवार बलराज कुंडू के साथ हाथापाई की गई है और कुछ लोगों ने उनके साथ धक्का- मुक्की करते हुए उनके कपड़े फाड़ डाले.

balraj kundu

निरीक्षण करने पहुंचे थे कुंडू

रोहतक में महम विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी बलराम दांगी के गांव मदीना में हरियाणा जनसेवक पार्टी के प्रत्याशी बलराज कुंडू के साथ हाथापाई हो गई. करीब 20 से 25 लोगों के समूह ने उनके साथ हाथापाई की और उसके कपड़े फाड़ दिए.

मिली जानकारी के अनुसार, जब बलराज कुंडू गाँव मदीना में बूथ नंबर 134 का निरीक्षण करने गए थे, तो आनंद सिंह दांगी 20-25 लोगों के साथ जबरन बूथ में घुस आए और बलराज कुंडू के साथ हाथापाई की. इस हाथापाई में बलराज कुंडू और उनके पीए विजय के कपड़े फट गए.

यह भी पढ़े -  रेवाड़ी व धारूहेड़ा में नगर निकाय चुनाव का शेड्यूल घोषित, इस तारीख तक करवा सकेंगे नामांकन पत्र दाखिल

बलराज कुंडू ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मैं मदीना गांव में निरीक्षण करने पहुंचा तो वहां आनंद सिंह डांगी और उसके लोगों ने जबरदस्ती मुझ पर हमला कर दिया. मेरे पीए के साथ मारपीट की गई है. मेरे और मेरे पीए के कपड़े फाड़ दिए गए. कांग्रेस कैंडिडेट के पिता हार के डर से बौखलाएं हुए हैं और इसीलिए ऐसी ओछी हरकत कर रहे हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.