रामभक्तों के लिए खुशखबरी, सिरसा से अयोध्या के लिए रवाना होगी आस्था स्पेशल ट्रेन; देखें रूट और शेड्यूल

सिरसा | अयोध्या में रामलला प्राण- प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद देशभर से श्रद्धालु भगवान श्री राम के दर्शन करने के लिए अयोध्या पहुंच रहे हैं. श्रद्धालुओं की सुविधा का ख्याल रखते हुए भारतीय रेलवे भी देशभर के विभिन्न शहरों से अयोध्या के लिए आस्था स्पेशल ट्रेनें संचालित कर रहा है. इसी कड़ी में हरियाणा के भी कई जिलों से अयोध्या के लिए स्पेशल ट्रेनें संचालित की जा रही है.

Ramayana Yatra Train

सिरसा से अयोध्या जाएगी स्पेशल ट्रेन

भारतीय जनता पार्टी ने कार्यकर्ताओं को अयोध्या में राम मंदिर दर्शन कराने का फैसला लिया है. इसी कड़ी में 6 मार्च को सिरसा से वाया हिसार, रोहतक, बहादुरगढ़ होते हुए आस्था स्पेशल ट्रेन अयोध्या के लिए रवाना होगी. वहीं, वापसी में यह ट्रेन 8 मार्च को अयोध्या से सिरसा के लिए रवाना होगी.

यह भी पढ़े -  सिरसा का शहीद सुखचैन के परिवार की नाराजगी बरकरार, सरकार से 1 करोड़ और छोटे भाई को नौकरी की मांग

बीजेपी जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि इस आस्था स्पेशल ट्रेन में 1,344 सीटों की क्षमता है. ट्रेन सिरसा से हिसार, रोहतक, बहादुरगढ़ होते हुए अयोध्या का सफर तय करेगी. अयोध्या जाने को लेकर रामभक्तो में उत्साह बना हुआ है.

उन्होंने बताया कि इस ट्रेन में अयोध्या जाने के लिए 1,100 रुपये शुल्क देना होगा. इसमें कार्यकर्ता का आना- जाना, रहना और खाना शामिल होगा. वहीं, हिसार से भी काफी कार्यकर्ताओं ने अयोध्या जाने के लिए सीटों की बुकिंग करवा ली हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.