नासिक से आवक शुरू होते ही हरियाणा में गिरे प्याज के दाम, इतने रुपए कम तक हुए दाम

सिरसा । प्याज की कीमतें भी टमाटर की तरह आसमान छू रही थी लेकिन अब राहत मिलने वाली है. हरियाणा में नासिक से प्याज आना शुरू हो गया है. इससे प्याज की कीमतें तेजी से गिरी है. पहले प्याज 60-65 रुपए प्रति किलो बिक रहा था लेकिन अब कीमत 40 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गई है.

Thele Wala

नासिक से बढ़ेगी प्याज की आवक

सब्जी विक्रेता महेश ने बताया कि शादी-ब्याह के सीजन में प्याज की मांग अधिक रहती है. इस समय सब्जी विक्रेता सीधे नासिक से प्याज मंगवा रहें हैं. 3-4 दिन में सप्लाई पहुंच जाती है. उन्होंने बताया कि मार्च में सीकर मंडी का प्याज आना शुरू हो जाएगा. लंबे समय तक खराब न होने की खूबी व मीठेपन की वजह से सीकर का प्याज अपनी अलग ही जगह बनाता है.

इस मौसम में ग्रामीण क्षेत्रों से भी सब्जियों की आवक बढ़ जाती है. रानियां क्षेत्र के कई गांवों में टमाटर की बंपर पैदावार होती है. अब सब्जियों की कीमतों में गिरावट देखने को मिलेंगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.