हरियाणा में भीषण सड़क हादसा, 3 डाक्टरों की जलने से दर्दनाक मौत

सोनीपत | हरियाणा से एक बेहद ही दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है. सोनीपत जिले में हुए इस हादसे में तीन डाक्टरों की जिंदा जलने से दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो अन्य की हालत गंभीर बनी हुई हैं जिनका उपचार रोहतक पीजीआई में चल रहा है. सभी डाक्टर कार के जरिए रोहतक से हरिद्वार जा रहें थे.

Accident

मिली जानकारी अनुसार बुधवार रात को सभी पांच साथी रोहतक से हरिद्वार जाने के लिए आई-10 कार से निकले थे. इस बीच सोनीपत से गुज़रने वाले मेरठ-झज्जर नेशनल हाईवे पर देर रात तेज रफ़्तार कार पत्थरों के बेरिकेड्स से टकरा गई, जिसके बाद कार में आग लग गई. बताया जा रहा है कि कार में सवार तीनों डाक्टरों की जलकर मौत हो गई, जबकि दो डाक्टरों की हालत गंभीर बताई जा रही है. भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वाले सभी डॉक्टर्स रोहतक पीजीआई में फाइनल  ईयर के छात्र थे.

यह भी पढ़े -  Sonipat Sports Jobs: सोनीपत में इन पदों पर निकली भर्ती, 4 अगस्त तक करें आवेदन

इस हादसे में जान गंवाने वाले सभी डाक्टर हरियाणा के अलग अलग जिलों के रहने वाले थे. हादसे में जान गंवाने वाले डाक्टरों की पहचान पुलकित (नारनौल), संदेश (रेवाड़ी) और रोहित (सेक्टर- 57 गुरुग्राम) के रूप में हुई है. पुलिस द्वारा तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल सोनीपत भिजवाया गया है. जानकारी मिलने पर सोनीपत पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.