हरियाणा के लिए खेल जगत से सुनहरी खबर, दो पहलवान बेटियों को मिला ओलम्पिक का टिकट

सोनीपत/जींद | हरियाणा के लिए शनिवार को खेल जगत से एक अच्छी खबर आई है. प्रदेश की दो महिला पहलवानों को टोक्यो ओलम्पिक का टिकट मिल गया है. अंशु मलिक और सोनम मलिक ने कजाकिस्तान में चल रहे एशियन ओलम्पिक क्वालीफायर के फाइनल में जगह बना ली है. अंशु मलिक 57 किलोग्राम और सोनम मलिक 62 किलों भारवर्ग में खेलती है. सोनम सोनीपत जिले से रहने वाली है जबकि अंशु जींद की निवासी है. वहीं सोनम मलिक के ओलम्पिक टिकट से ओलम्पिक चैम्पियन साक्षी मलिक को करारा झटका लगा है. दोनों ही पहलवान 62 किलों भारवर्ग में खेलती है. खेलमंत्री किरण रिजीजू ने इस कामयाबी के लिए दोनों पहलवानों को बधाई दी है.

anshu malik sonam malik

निडानी (जींद) गांव की रहने वाली 19 वर्षीय पहलवान अंशु मलिक ने ओलंपिक क्वालीफाई प्रतियोगिता में तीन पहलवानों को मात दी थी. पिछले साल दिसंबर में बेलग्रेड में हुई कुश्ती विश्वकप प्रतियोगिता में अंशु मलिक ने देश के लिए रजत पदक जीता था. अच्छी तैयारी और विश्वकप में जीत के बाद अंशु को भरोसा था कि ओलम्पिक के लिए भी वो अपना टिकट पक्का कर लेंगी.

लाकडाउन को बनाया अवसर

अंशु मलिक के पिता व अपने जमाने के जाने-माने पहलवान धरमबीर मलिक के अनुसार अंशु ने लाकडाउन के दौरान मौके का पूरा फायदा उठाया. घर व खेल स्कूल निडानी में लगातार कड़ा अभ्यास किया. यहां कोच जगदीश श्योराण व दलीप सिंह मलिक ने तकनीक के साथ हौसला भी दिया.

यह भी पढ़े -  जींद के उचाना में नए स्वास्थ्य केंद्र का रास्ता साफ, PWD ने जारी किया टेंडर

सोनम ने ओलम्पिक चैम्पियन को दी थी मात

वहीं इसी साल जनवरी में आगरा के गांव लड़ामदा में आयोजित महादगल में रियो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली पहलवान साक्षी मलिक को सोनम मलिक ने फाइनल में हरा दिया था. ओलम्पिक पदक विजेता साक्षी मलिक को हराने के बाद विजयी पहलवान सोनम ने कहा कि उनके लिए इससे बढ़कर खुशी के पल नहीं हो सकते. सोनम ने कहा कि वह साक्षी मलिक को ट्रायल में भी हरा चुकी है. उन्होंने अपनी जीत का श्रेय अपने माता-पिता व कोच को दिया.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.