हरियाणा में कल से भारी बारिश का अलर्ट जारी, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

हिसार, Haryana Weather Update | हरियाणा में एक बार फिर झमाझम बारिश के आसार नजर आ रहे हैं. मौसम वैज्ञानिकों ने बताया है कि जल्द ही बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त मानसूनी हवाओं के आने का एक और सिस्टम बन रहा है जिसके चलते प्रदेश में झमाझम बारिश देखने को मिल सकती है. हालांकि कई जिलों में भारी बारिश की वजह से हालात चिंताजनक बने हैं और ऐसे में फिर से बारिश यहां पर हालात और बिगाड़ सकती है.

BARISH 2

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा मदन खिचड़ ने बताया कि मानसून टर्फ अब जैसलमेर, कोटा, गुना, जबलपुर, झारसूगुड़ा, चांदबाली होते हुए बंगाल की खाड़ी तक बना हुआ है. इसकी अक्षय रेखा का पश्चिमी सिरा सामान्य स्थिति से दक्षिण की तरफ गया है जिससे प्रदेश में 25 व 26 जुलाई को कहीं- कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: रेलवे ने दिया जींद को बड़ा तोहफा, लुधियाना के लिए शुरू हुई एक और नई ट्रेन

26 जुलाई से बारिश की आंशका

मौसम विभाग का कहना है कि आगामी दो दिन बाद मानसून टर्फ उत्तर की तरफ सामान्य स्थिति में फिर से आने की संभावना बनी हुई है जिससे बंगाल की खाड़ी की तरफ से नमी वाली मानसूनी हवाओं की सक्रियता फिर से बढ़ने से हरियाणा में 26 जुलाई देर रात्रि के बाद बारिश की गतिविधियां एक बार फिर से बढ़ने की संभावना बन रही है, जिससे प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में 27 से 30 जुलाई के दौरान झमाझम बारिश हो सकती है और इस दौरान कुछ एक क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है.

इन जिलों में अधिक बारिश

सबसे ज्यादा बारिश वाले जिलें पानीपत, कुरुक्षेत्र, कैथल व फतेहाबाद तथा जिन जिलों में सबसे कम बारिश हुई है उनमें गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह, सोनीपत, अंबाला व यमुनानगर शामिल हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.