हरियाणा के इन जिलों में अभी होगी बारिश, यहाँ देखे जिलो की लिस्ट

चंडीगढ़, Haryana Weather Update | मौसम विभाग ने हरियाणा में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने कुछ जिलों में अगले 3 घंटे के अंदर बारिश की संभावना जताई है. मौसम विभाग के मुताबिक मेवात, पलवल, फरीदाबाद, हिसार, फतेहाबाद, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, जींद, कैथल, चंडीगढ़, पंचकूला, मोहाली में अगले तीन घंटे के अंदर बारिश की संभावना जताई है. इस दौरान 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी.

barish

बता दें कि हरियाणा में रविवार को पूरे दिन बादलों की लुकाछिपी देखने को मिली. बीच में अचानक से धूप निकल आती थी और अचानक से ही गायब हो जाती थी. सोमवार को भी मौसम पूरा दिन सुहावना बना हुआ है. जिस वजह से गर्मी का बिल्कुल भी एहसास नहीं हुआ. मौसम विभाग ने सोमवार को भी बारिश की संभावना जताई थी. इस दौरान पूरे हरियाणा में दिन का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में अब गर्मी दिखाएगी अपने तेवर, गर्म हवाओं और लू चलने का अलर्ट जारी

बता दें कि अगस्त में मानसूनी बारिश की गतिविधियां एकदम से ठप हो चुकी हैं. मौसम विभाग ने अगस्त में बारिश को लेकर जिस तरह से भविष्यवाणी की थी उस हिसाब से बारिश दर्ज नहीं की गई. वहीं, अगस्त के कुछ दिनों में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली है.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.