हरियाणा के इन जिलों में अगले 3 घंटे के अंदर होगी झमाझम बारिश, देखें लिस्ट

चंडीगढ़ | पिछले कुछ दिनों से बारिश की गतिविधियां एकदम से ठप हो चुकी है. जिस वजह से हरियाणा में भीषण गर्मी पडने लगी है. मगर अब कुछ दिनों से हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों में बारिश देखी जा रही है. वहीं मौसम विभाग ने आज हरियाणा के कुछ जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है.

weather barish 1

बता दें कि मौसम विभाग ने हरियाणा के कुछ जिलों में बारिश की संभावना जताई है. विभाग ने यह जानकारी दिनांक 12-07-2022 को दी है. मौसम विभाग के मुताबिक हिसार, रोहतक, चरखी दादरी, भिवानी, सोनीपत, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और गुड़गांव में अगले 3 घंटे के अंदर बारिश होगी.

आपकी जानकारी के लिए बता दिया जाए कि हरियाणा में मानसून ने दस्तक दे दिया है.मगर बारिश की गतिविधियां देखने को उस हिसाब से नहीं मिल रही है जिस हिसाब से मौसम विभाग ने जानकारी दी थी. बारिश नहीं होने की वजह से किसानों को भी भारी नुकसान हो रहा है. जिन जिलों में बारिश की संभावना जताई है. यहां पर एकदम से बारिश की गतिविधियां देखने को नहीं मिली है. हालांकि अब बारिश होने की वजह से यहां के लोग राहत की सांस लेंगे.

यह भी पढ़े -  चंडीगढ़ CTU बसों में अब QR कोड से मिलेगा टिकट, UPI पेमेंट की नई सुविधा शुरू
Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.