Weather Update: हरियाणा में आज मिल सकती है भीषण गर्मी से राहत, कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी के आसार

हिसार | हरियाणा में लगातार गर्मी का सितम जारी है. भीषण गर्मी का आलम ये है कि फरीदाबाद के बोपानी क्षेत्र में ऑटोमैटिक वेदर सिस्टम द्वारा दिन का तापमान 47.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं हिसार में तापमान 46.6 डिग्री सेल्सियस रहा. जून महीने में गर्मी के मौसम में लगातार वृद्धि देखी जा रही है जो आमजन के लिए परेशानी का सबब बन रही है.

BARISH

अब मौसम वैज्ञानिकों ने संभावना जताई है कि शुक्रवार रात्रि से मौसम में बदलाव हो सकता है. हालांकि इसका बहुत ज्यादा प्रभाव हरियाणा में देखने को नहीं मिलेगा. लेकिन कुछ क्षेत्रों में गरज- चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है. सिर्फ दिन ही नहीं बल्कि रात्रि का तापमान भी लोगों के पसीने छूटा रहा है. हीट वेव की चपेट में आने से लोग बीमार पड़ रहें हैं.

आज रात्रि से मौसम में हल्का बदलाव

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. मदन खिचड़ ने बताया कि राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से पंजाब के ऊपर एक साईक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से हवाओं में बदलाव पश्चिमी से पूर्वी होने पर 10 जून देर रात्रि से मौसम में हल्के बदलाव की संभावना नजर आ रही है. जिससे 11 व 12 जून को आंशिक बादल तथा बीच- बीच में कहीं- कहीं धूल भरी हवाएं चलने तथा कुछ एक स्थानों पर गरज चमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है. इसके बाद 13 जून से 15 जून तक मौसम आमतौर पर खुश्क बना रहेगा तथा हवाओं का रुख पश्चिमी होगा.

यह भी पढ़े -  हिसार- शिमला रूट पर रोडवेज ने AC बस सेवा को दिखाई हरी झंडी, फटाफट नोट करें टाइमिंग व स्टॉपेज
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.