हरियाणा में BPL परिवारों के लिए खुशखबरी, खुद का रोजगार शुरू करने के लिए सरकार देगी 1.50 लाख तक लोन

चंडीगढ़ | हरियाणा में BPL परिवारों के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है. अनुसूचित जाति के जिन परिवारों की सालाना आमदनी 1 लाख 80 हजार रूपए से कम है, उन्हें स्वरोजगार के लिए सरकार डेढ़ लाख तक का ऋण दिलाएगी. हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के एक अधिकारी ने बताया कि इच्छुक आवेदनकर्ता निगम की वेबसाइट www.hsfdc.org.in पर ऋण आवेदन फार्म भरकर संबंधित जिला कार्यालय में जमा करा सकते हैं.

Loan

बैंक ऋण पर मिलेगी सब्सिडी

निगम अधिकारी ने बताया कि अनुसूचित जाति के गरीबी रेखा से नीचे जीवन- यापन कर रहे बेरोजगारों को अपना स्वयं का रोजगार शुरू करने के लिए बैंकों के माध्यम से ऋण उपलब्ध करवाया जाता है. इस ऋण से अनुसूचित जाति परिवार पशु पालन, करियाना दुकान, मनियारी दुकान, ब्यूटी पार्लर, ई-रिक्शा, सूअर पालन या अन्य कोई काम शुरू कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि निगम द्वारा कुल लागत का 50% (अधिकतम 10 हजार रुपये तक का अनुदान व 10 प्रतिशत मार्जिन मनी चार प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर) उपलब्ध कराई जाती है.

महिलाओं और पुरुषों को स्वरोजगार के लिए सरकार दे रही ऋण

वहीं, महिला समृद्धि योजना व सूक्ष्म ऋण योजना के तहत महिला व पुरुषों को स्वरोजगार के लिए एक लाख रुपये का ऋण दिया जाता है. ऋण लेने के लिए आवेदनकर्ता की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा आवेदनकर्ता बेरोजगार होना चाहिए. योजना के तहत BPL परिवारों को 10 हजार रुपये की सब्सिडी भी दी जाएगी.

यह भी पढ़े -  सिरसा, हिसार समेत 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, हरियाणा मौसम विभाग ने दी चेतावनी

महिला समृद्धि योजना के तहत महिला सिलाई कार्य, किसी भी प्रकार की दुकान व डेयरी फार्मिंग के लिए ऋण ले सकती है. उन्होंने बताया कि इसी प्रकार निगम की तरफ से सूक्ष्म ऋण योजना के तहत भी दुकान व डेयरी पालन के लिए एक लाख रुपए का ऋण दिया जाता है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.