जान्हवी कपूर पर अभी से चढ़ा होली का रंग, Video में फूलों के साथ होली खेलती आ रही नजर

मनोरंजन डेस्क | जान्हवी कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि जान्हवी कपूर होली खेलती हुई दिखाई दे रही है. इसे देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि यह किसी फिल्म की शूटिंग का है. साथ ही, उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि अब मार्च का इंतजार नहीं कर सकती. जान्हवी इस दौरान व्हाइट ड्रेस में नजर आ रही है. वहीं, उनके शरीर पर रंग लगे हुए हैं और वह फूलों की होली खेलती हुई नजर आ रही है. इन दिनों जान्हवी कपूर अपने रिलेशनशिप की वजह से भी काफी चर्चाओं में बनी हुई है.

janhvi kapoor 1

वीडियो हो रहा है तेजी से वायरल

एक्स ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ नज़दीकियों की वजह से वह सुर्खियों में बनी रहती है. कुछ दिन पहले ही वह मालदीव वेकेशन पर गई थी. इस दौरान भी उन्होंने कई वीडियोस और फोटोस शेयर किए थे. इन फोटोस में जान्हवी समंदर के किनारे चांदनी रात में खड़ी दिखाई दी. उसके कुछ दिन बाद ही शिखर ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उसी बैकग्राउंड वाली फोटो को शेयर किया जैसी जान्हवी ने की थी.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

इन फोटोस को देखने के बाद यूजर्स कयास लगा रहे हैं कि दोनों एक साथ ही छुट्टी इंजॉय कर रहे थे. इसके बाद, दोनों को एक जगह स्पॉट भी किया गया. शिखर पहाड़िया देश के पूर्व गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे के पोते हैं. जान्हवी ने शशांक खेतान की फिल्म धड़क से बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.