हिसार में चारपाई पर आराम करने को लेकर भिड़ गए दो भाई, एक ने दूसरे की काटी गर्दन

हिसार | हरियाणा के हिसार ज़िले में एक परिवार को चमचमाती धूप में आराम फरमाना महंगा पड़ गया है. बता दें कि धोबी घाट के पास स्थित जगजीवन नगर में चारपाई पर आराम करने को लेकर विवाद इस कदर बढ़ गया कि एक शख्स ने अपने चचेरे भाई की गर्दन पर तेजधार हथियार से वार कर दिया.

cRIME

हमलें में गंभीर रूप से घायल हुए 20 वर्षीय अजय को फटाफट सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दो घंटे तक चले उपचार के बाद युवक की जान बच गई लेकिन युवक अजय की हालत फिलहाल नाजुक ही बताई जा रही है. गर्दन पर गहरा कट लगा है, जिससे काफी खून बह गया है. युवक की गर्दन पर 12 टांके आए हैं.

पुलिस को दिए बयान में घायल अजय ने बताया कि दोपहर 1 बजे के आसपास उसका पिता लालचंद घर के सामने खाली पड़े प्लाट में चारपाई पर धुप में आराम कर रहा था. इस दौरान उसकी ताई प्लाट में आई और उसके पिता के साथ गाली- गलौज करते हुए कहा कि उनकी चारपाई पर क्यूं लेटा है. उसी समय उसका ताऊ श्याम व उसका बेटा डब्बू भी वहां पहुंचे और उसके पिता के साथ मारपीट करने लगें. शोर सुनकर वह भी मौके पर पहुंचा.

यह भी पढ़े -  Asha School Hisar Jobs: हिसार में इन पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन

जब हम वहां से घर जाने लगें तो ताऊ श्याम व उसके बेटे डब्बू ने हमारा रास्ता रोक लिया. डब्बू के हाथ में दरांत था और उसने उससे मेरी गर्दन पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं, इस मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि घायल अजय की शिकायत पर ताऊ श्याम व उसके बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.