पानीपत में साली को भगाकर लाना पड़ा महंगा, शख्स के साथ जुल्म की हदें पार; सुनकर कांप जाएगी रूह

पानीपत | हरियाणा के पानीपत जिले का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक व्यक्ति को अमानवीय यातनाएं दी गई. रिश्तेदारों ने करनाल के बल्हेड़ा से व्यक्ति का अपहरण किया और उसे पानीपत ले आए. पानीपत लाने के बाद उस व्यक्ति को थर्ड डिग्री टॉर्चर दिया गया. नग्न करके पीटा गया.

Viral News

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि व्यक्ति को पेशाब पिलाया गया यहां तक कि उसे जूतों की माला पहनाई गई. धरती पर उसकी नाक रगड़वाई गई. नग्न अवस्था में उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया गया. पीड़ित व्यक्ति पर उसकी विवाहिता साली को भगा ले जाने का आरोप है.

इस मामले की शिकायत करनाल पुलिस को दी गई पुलिस ने केस दर्ज करके इस मामले के विभिन्न पहलुओं पर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है. बल्हेड़ा गांव निवासी 35 वर्षीय युवक ने बताया कि वह 7 बच्चों का पिता है. कुछ दिन पहले ही वह अपनी विवाहित साली को लेकर भाग गया था. इसके बाद उसके ससुराल वाले भड़क गए और उन्होंने उसे घरौंडा से किडनैप कर लिया और कार में डालकर पानीपत ले आए.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के मंत्री ने दिखाया सरल- अनोखा अंदाज, उकडू बैठकर सुनी लोगों की समस्याएं

पीड़ित युवक ने बताया कि यहां 12 से 13 लोगों ने उसके साथ बुरी तरह से मारपीट की और उसे अमानवीय यातनाएं दी. युवक ने बताया कि उसके गले में जूतों का हार पहनाया गया. इस वारदात के बाद पीड़ित समुदाय के लोगों में काफी रोष देखने को मिल रहा है. लोगों ने गांव के व्यक्ति के साथ हुई इस अमानवीय घटना के बाद गांव बल्हेड़ा में बैठक की. जिसमें युवक के साथ हुई घटना की जांच की जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.