Amul के बाद वेरका ने बढ़ाए दूध के दाम, जानें अब क्या होगा नया भाव

चंडीगढ़ | रोजमर्रा की जरूरी चीजों की आसमान छूती कीमतों से जूझ रहे आमजन को महंगाई का एक और झटका लगा है. बता दें कि कल अमूल (Amul) ने दूध की कीमतों में 5 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी और उसी तर्ज पर एक और दूध कंपनी वेरका (Verka) ने 3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है. दूध की कीमतों में बढ़ोतरी से आमजन को और अधिक जेब ढीली करनी होगी.

ublta dudh

वेरका द्वारा दूध की कीमतों में बढ़ोतरी का सबसे ज्यादा असर चंडीगढ़, पंचकूला, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में देखने को मिलेगा. अब इन क्षेत्र के लोगों को दूध खरीदने के लिए पहले के मुकाबले अधिक पैसे खर्च करने होंगे. पंजाब के वेरका मिल्क प्लांट ने दूध की कीमतों में 3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है. बढ़ी हुई कीमतें 4 फरवरी यानि आज से लागू हो गई है.

वेरका कंपनी द्वारा जारी नई कीमतों के अनुसार, स्टैंडर्ड दूध का नया भाव 60 रुपये प्रति लीटर हो गया है जबकि पहले यह भाव 57 रुपए था. वहीं, फुल क्रीम दूध जो पहले 60 रुपये प्रति लीटर था उसका नया भाव अब 66 रुपए प्रति लीटर हो गया है. इसके अलावा, टोंड दूध का भाव 51 रुपए से बढ़कर 54 रुपए प्रति लीटर हो गया है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में अभ्यर्थियों ने HSSC से पूछे पीएमटी से संबंधित सवाल, अध्यक्ष ने जवाब देकर दूर किए संशय

दूध की कीमतों में बढ़ोतरी पर वेरका मिल्क कंपनी का कहना है कि दूध उत्पादन में पहले के मुकाबले लागत अधिक हो गई है. पिछले साल के मुकाबले चारे की कीमतों में खासी बढ़ोतरी हुई है. ऐसे में दूध की कीमत बढ़ाना अनिवार्य हो गया था. साल 2023 में वेरका द्वारा पहली बार दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.