Jio का वेलेंटाइन स्पेशल रिचार्ज, 2999 रूपये में 388 दिन एक्टिव रहेगी सिम

गैजेट डेस्क | रिलायंस Jio की तरफ से समय- समय पर अपने ग्राहकों के लिए कई रिचार्ज प्लान लॉन्च किए जाते हैं. यदि आप भी रिलायंस जियो के लॉन्ग टर्म प्लान की तलाश में है तो आज की यह खबर आपके लिए है. वैसे तो जियो के पोर्टफोलियो में कई लोंग टर्म वैलिडिटी वाले प्लान मौजूद है. आज हम आपको स्पेशल ऑफर के बारे में बताएंगे, जिसके तहत आपको एक्स्ट्रा वैलिडिटी और अन्य कई बेनिफिट भी मिलेंगे.

Jio

जियो का वेलेंटाइन स्पेशल रिचार्ज

हम रिलायंस जियो के ₹2,999 वाले प्लान की बात कर रहे हैं. इस पर कंपनी की तरफ से खास तरह का ऑफर दिया जा रहा है. इस प्लान की वैलिडिटी 365 दिनों की है. वैलेंटाइन ऑफर के तहत जियो अपने कस्टमर को 23 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी दे रहा है. इस वजह से कुल मिलाकर आपको इस प्लान की 388 दिनों की वैलिडिटी मिल रही है. इस प्लान में आपको रोजाना 2.5 जीबी डाटा मिलेगा. इसमें आपको 75GB + 12GB डेटा वेलेंटाइन ऑफर के तहत दिया जाएगा.

इसके अलावा, इस रिचार्ज प्लान में फ्री वॉइस कॉलिंग और 100 SMS की सुविधा भी मिलती है. कंपनी की तरफ से इस प्लान में जियो की कई एप्स जैसे जियो क्लाउड एप, जियो सिक्योरिटी आदि का भी एक्सेस दिया जा रहा है. वैलेंटाइन ऑफर के तहत 150 रूपये का डिस्काउंट Ferns & Petals के तहत दिया जा रहा है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.