Nikki Murder Case: पुलिस रिमांड पर साहिल, पूछताछ में किए चौंकाने वाले खुलासे

नई दिल्ली, Nikki Murder Case | निक्की मर्डर केस में दिल्ली पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है जिसे सुनकर सभी की आंखें फटी रह गई है. पुलिस ने बताया है कि अक्टूबर 2020 में निक्की और साहिल ने परिजनों की मर्जी के खिलाफ जाकर आर्य समाज मंदिर में शादी की थी. हालांकि, बाद में साहिल पर उसके पिता का दबाव बढ़ा तो वह निक्की से पीछा छुड़ाने की तरकीब ढूंढने लगा. ऐसे में 9 फरवरी को मौका मिलते ही उसने निक्की को मौत के घाट उतार दिया.

Nikki Murder Case

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दावा किया है कि निक्की मर्डर केस की प्लानिंग बहुत पहले से ही रची जा रही थी. इस साज़िश में साहिल का पिता, परिजन और उसके कुछ दोस्त भी शामिल हैं. पुलिस पुछताछ में आरोपी साहिल ने कबूला है कि वह निक्की का मर्डर नहीं करना चाहता था लेकिन पिता ने उससे संबंध तोड़ने की धमकी दी थी इसलिए वह दबाव में आ गया था. साहिल ने बताया कि वह खुद भी कई बार निक्की को उससे अलग होने की कह चुका था लेकिन वो उसे किसी भी सूरत में छोड़ने को तैयार नहीं थी.

पति- पत्नी के रूप में दिया था परिचय

पूछताछ में साहिल ने बताया कि अक्टूबर 2020 में प्रेम विवाह करने के बाद वह और निक्की ग्रेटर नोएडा के एक फ्लैट में रहने लगे थे. दोनों ने ग्रेटर नोएडा के फ्लैट मालिक को भी अपना परिचय पति- पत्नी के रूप में ही दिया था. उन्हें अपनी सही बात बताते हुए कहा था कि वह यहां पढ़ाई करने आए हैं. फिलहाल, आरोपी साहिल 5 दिन के पुलिस रिमांड पर हैं और पुलिस उससे लगातार पूछताछ कर रही है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में सेफ्टी ऑडिट शुरू, नियम तोड़ने वाली इमारतों पर लटकी सीलिंग की तलवार; जवाब न देने पर होगी कार्रवाई

साज़िश में शामिल पूरा परिवार

क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी ने बताया कि इस हत्याकांड में साहिल का पूरा परिवार शामिल हैं. पहले इन सभी लोगों ने निक्की को साहिल से अलग करने के लिए दूसरे रास्तों का इस्तेमाल किया लेकिन जब इसमें कामयाबी नहीं मिली तो साहिल के पिता ने उसे किसी कीमत पर अलग करने और दूसरी लड़की के साथ पारंपरिक रीति- रिवाज से शादी करने के लिए दबाव बनाया. हालांकि, साहिल इस बात पर सहमत नहीं था.

मर्डर की रात घूमने के बहाने वह निक्की को बहाने से कश्मीरी गेट ले गया. रास्ते में उसने निक्की को खूब समझाना चाहा लेकिन निक्की मानने को तैयार ही नहीं थी. वह कह रही थी कि जीवन में शादी एक बार ही होती है और उसने अपना जीवनसाथी तुम्हें चुन लिया है. ऐसे में किसी भी तरह बात नहीं सुलझते देख उसने मोबाइल चार्जर से निक्की का गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतार दिया.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.