हरियाणवी कलाकार जानू राखी के घर चोरी, चोरों ने उड़ाया लाखों का सामान

हिसार | हरियाणा के मशहूर गायक व कलाकार जानू राखी के घर पर चोरी का मामला सामने आया है. चोर उनके घर से सोने- चांदी के गहने, नकदी व इन्वर्टर बैटरी सहित अन्य सामान चुरा कर ले गए. चोरी की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है और छानबीन शुरू कर आगे कार्रवाई बढ़ा दी है. पुलिस ने मकान मालिक की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Chor Robbery Chori

पुलिस को दी शिकायत में जानू राखी ने बताया कि 12 फरवरी को गाने की शूटिंग के सिलसिले में वह अपने परिवार सहित घर से बाहर गया हुआ था. शाम को जब वापस घर लौटे तो देखा कि बाहर गेट पर ताला लटका हुआ था लेकिन घर के अंदर कमरों के ताले टूटे हुए थे और कमरें में सामान बिखरा पड़ा था. कमरें में रखी अलमारी से गहने, नकदी व अन्य सामान गायब था.

उन्होंने बताया कि चोरों ने दीवार फांद कर घर में एंट्री की है. उन्होंने अलमारी का ताला तोड़ कर एक सोने की चैन, 3 सोने की अंगूठी, 2 जोड़ी चांदी की पजेब व 32 हजार रुपए नकद राशि व इन्वर्टर बैटरी चुरा ले गए. चोरों ने घर में लगी एसी को भी उखाड़ने का प्रयास किया था लेकिन वो इसमें कामयाब नही हो पाए.

यह भी पढ़े -  Asha School Hisar Jobs: हिसार में इन पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन

पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल

जानू राखी ने बताया कि चोरी का पता लगने के बाद वह रिपोर्ट दर्ज कराने पुलिस स्टेशन गया था लेकिन वहां ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उसकी शिकायत पर कोई गौर नहीं फ़रमाया और इधर उधर चक्कर लगाते रहें. इसके बाद, उसने घर आकर डायल 112 पर फोन किया और पुलिस टीम घर पहुंची. पुलिस ने उसकी चोरी की शिकायत दर्ज करते हुए आगामी कार्रवाई शुरू की.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.