BSNL का शानदार रिचार्ज प्लान, प्रतिदिन 2 रूपये से कम खर्च में लें 100 दिनों तक कॉलिंग और डेटा का बेनिफिट

गेजैट डेस्क | यदि आप भी लंबी वैलिडिटी वाले रिचार्ज प्लान (Recharge Plan) की तलाश कर रहे हैं तो आज की यह खबर आपके लिए होने वाली है. आज हम आपको लॉन्ग टर्म वैलिडिटी वाले प्लान के बारे में जानकारी देंगे. बता दें कि BSNL की तरफ से ग्राहकों को कम कीमत पर लंबी वैलिडिटी वाले शानदार प्लान ऑफर किए जा रहे हैं.

BSNL

टेलीकॉम कंपनी ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए एक इसी प्रकार के प्लान की घोषणा की है. BSNL के इस रिचार्ज प्लान की सबसे बड़ी खासियत यह है कि ग्राहकों को प्रतिदिन 1.07 रूपये के खर्च पर इंटरनेट और कॉलिंग की सुविधा मिल रही है.

BSNL का शानदार रिचार्ज प्लान

हम बीएसएनल के जिस प्लान की बात कर रहे हैं, उसकी कीमत 107  रूपये है. बीएसएनल का नया रिचार्ज प्लान 3 महीने से ज्यादा वैलिडिटी के साथ आता है. इस प्लान की वैलिडिटी 90 दिनों की नहीं बल्कि 100 दिनों की है. BSNL का नया प्रीपेड रिचार्ज उन लोगों के लिए काफी फायदेमंद डील हो सकता है, जिन्हें स्मार्ट फोन में नेट और कॉलिंग की ज्यादा आवश्यकता नहीं होती.

BSNL अपने प्रीपेड ग्राहकों को इस पैक में 3GB  नेट ऑफर कर रहा है. इस पूरे डाटा प्लान में डे लिमिट के साथ किसी प्रकार का कोई ऑफर नहीं किया जाता. ग्राहक अपनी सुविधा के हिसाब से इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं.

ग्राहकों को मिलेंगे ये सभी बेनिफिट

बीएसएनएल के प्रीपेड ग्राहक चाहे तो 100 दिन की वैलिडिटी वाले रिचार्ज प्लान में प्रतिदिन 30 mb तक नेट खपत कर सकते हैं. इस प्रकार आप डाटा को पूरी वैलिडिटी के साथ यूज़ कर पाएंगे. इस प्लान में कॉलिंग की बात की जाए तो यह प्लान उन प्रीपेड ग्राहकों के लिए पेश किया गया है, जिन्हें अनलिमिटेड कॉलिंग की खास आवश्यकता नहीं है.

कम कॉलिंग करने वाले ग्राहकों के लिए इस रिचार्ज प्लान में कॉलिंग के लिए 100 मिनट दिए जाते हैं. यदि आप अनलिमिटेड कॉलिंग और 1GB तक प्रतिदिन डाटा वाले रिचार्ज को एक्टिव करना चाहते हैं तो आप बीएसएनल के ₹153 वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान से रिचार्ज करवा सकते हैं. इस पैक में आप को 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.