हिसार में प्रेमी जोड़े ने किया सुसाइड, तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए गांव में भारी पुलिसबल तैनात

हिसार | हरियाणा के हिसार जिले के एक गांव से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक प्रेमी युगल ने आत्महत्या कर ली है. दोनों एक ही गांव के थे और दोनों का घर एक- दूसरे के बिल्कुल नजदीक था. जैसे ही यह खबर सामने आई तो गांव में माहौल तनावपूर्ण हो गया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए गांव में भारी पुलिसबल तैनात कर दिया गया है.

Dead Body

शादी में गए थे परिजन

मिली जानकारी अनुसार, गांव कुंदनपुरा निवासी 20 वर्षीय अजय का गांव की ही एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था. बीती रात अजय के परिजन एक शादी समारोह में शामिल होने हिसार गए थे. इस दौरान रात को उसने लड़की को अपने घर बुला लिया था. जब सुबह 10 बजे तक भी वह नहीं उठा तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाया. इसके बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो परिजन दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे तो देखा कि दोनों अंदर फंदे पर लटके हुए थे.

गांव में स्थिति तनावपूर्ण

बताया जा रहा है कि परिजनों ने मामले की सूचना तुरंत प्रभाव से पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है. वहीं, डाक्टरों की टीम भी गांव पहुंची हुई है और पुलिस व ग्रामीणों की उपस्थिति में उक्त कमरे का निरीक्षण कर रही है जहां फंदे से लटककर दोनों ने सुसाइड किया है.

यह भी पढ़े -  Asha School Hisar Jobs: हिसार में इन पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन

वहीं, मामले की जांच कर रही पुलिस ने बताया कि दोनों एक ही जाति के थे. मामले की गंभीरता को देखते हुए गांव में भारी पुलिसबल तैनात किया गया है. पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए हर एंगल से इसकी जांच कर रही है. दोनों ने अपनी मर्जी से सुसाइड किया है या इन्हें मारकर फंदे से लटकाया गया है, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.