जल्द PayTm का शेयर बनेगा रॉकेट, Airtel के चेयरमैन सुनील मित्तल का बड़ा दांव

नई दिल्ली | देश की सबसे बड़ी डिजिटल पेमेंट कंपनी PayTm के निवेशकों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. बता दें कि जल्द ही इसकी पैरंट कंपनी One97 कम्युनिकेशंस का शेयर रॉकेट बनने वाला है. ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल के चेयरमैन सुनील मित्तल पेटीएम में बड़ा दाव खेलने की तैयारी में है. वह अपनी फाइनेंशियल सर्विसेज यूनिट को पेटीएम के पेमेंट बैंक में मर्ज करके कंपनी में हिस्सेदारी ले सकते हैं अर्थात् वह Airtel पेमेंट्स बैंक को पेटीएम पेमेंट्स बैंक में मर्ज करना चाहते हैं.

Webp.net compress image 20

जल्द आ सकती है इस कंपनी के शेयरों में तेजी

सूत्रों के अनुसार, यह डील स्टॉक्स में हो सकती है जिस वजह से वह दूसरे होल्डर्स से भी पेटीएम के शेयरों को खरीद सकते हैं. अभी तक केवल इस बारे में शुरुआती तौर पर बातचीत की जा रही है. फिलहाल, किसी प्रकार की कोई भी कन्फर्मेशन सामने नहीं आई है. पेटीएम का इश्यू प्राइस 2150 रूपये था, इसके आईपीओ में कई खुदरा निवेशकों ने बढ़- चढ़कर बोली में हिस्सा लिया था.

इन सबके बावजूद भी, यह शेयर कभी भी अपने इश्यू प्राइस के आसपास भी नहीं पहुंच पाया. पिछले साल नवंबर में ₹439.60 के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया था परंतु बाद में इसमें करीब 40 परसेंट की तेजी देखने को मिली.

एयरटेल के साथ बन सकती है कंपनी की साझेदारी

बता दें कि मौजूदा समय में शेयर बाजार में 2.72% की तेजी के साथ ये शेयर 623.25 रूपये के भाव पर बंद हुए. उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही प्रॉफिट देखने को मिलेंगा. इस वजह से शेयरों की कीमतों में तेजी आई है. तीसरी तिमाही में कंपनी को नुकसान भी काफी कम हुआ है. कस्टमर की संख्या बढ़ने से रिवेन्यू में तेजी दर्ज की गई है.

एयरटेल के साथ कंपनी की साझेदारी बनती है तो इससे कंपनी के शेयरों में आगे तेजी आ सकती है. इस बारे में पेटीएम के एक ईमेल में कहा गया कि कंपनी का फोकस ऑर्गेनिक ग्रोथ पर है. अभी तक कंपनी इस प्रकार की किसी बातचीत में शामिल नहीं हुई है.

भारती एंटरप्राइजेज ने इस मुद्दे पर भी बातचीत करने से इंकार कर दिया. पेटीएम की लिस्टिंग नवंबर 2021 में हुई थी. बता दे कि कभी यह देश का सबसे वैल्युएबल स्टार्टअप था. कंपनी में जापान के सॉफ्टबैंक ग्रुप और चीन के ऐट ग्रुप का निवेश है. मित्तल का पेमेंट बैंक 6 साल पुराना है और इसके 12.9 करोड़ कस्टमर है. पिछले वित्त वर्ष में यह प्रॉफिट में आया और ग्राहकों की संख्या बढ़ाने के लिए पेटीएम अपने प्रोडक्ट की संख्या में भी वृद्धि कर रहा है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.