वित्त वर्ष के पहले ही दिन राहत भरी खबर, 92 रूपए सस्ता हुआ LPG सिलेंडर

नई दिल्ली | 1 अप्रैल यानि आज से नया वित्त वर्ष शुरू हो रहा है. चौतरफा महंगाई से जूझ रहे लोगों के लिए वित्त वर्ष के पहले ही दिन राहत भरी खबर सामने आई है. देशभर में LPG सिलेंडर 92 रूपए सस्ता हो गया है. नए रेट आज ही अपडेट हुए हैं. सिलेंडर के रेट में गिरावट कमर्शियल सिलेंडर पर हुई है जबकि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

Gas Cylinder

बता दें कि पिछले एक मार्च को कमर्शियल सिलेंडर के दाम में भारी बढ़ोतरी करते हुए एकदम से ही 350 रुपए कीमत बढ़ाई गई थी. वहीं, घरेलू एलपीजी सिलेंडर भी आठ महीने बाद 50 रुपए महंगा हुआ था लेकिन आज कमर्शियल सिलेंडर 92 रूपए सस्ता होने से लोगों को जरूर राहत मिलेगी.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- हरियाणा के बीच सड़क कनेक्टिविटी होगी और ज्यादा बेहतर, मुनक नहर किनारे बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर

प्रमुख शहरों में कमर्शियल सिलेंडर का नया रेट

  • दिल्ली: 2028
  • कोलकाता: 2132
  • मुंबई: 1980
  • चेन्नई: 2192

घरेलू LPG सिलेंडर का आज का रेट

  • दिल्ली: 1103
  • जयपुर: 1116.50
  • चंडीगढ़: 1112.50
  • आगरा: 1115.50
  • शिमला: 1147.50
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.