हरियाणा से सामने आया छत से दूध टपकने का मामला, चखने पर लोगों को मीठा लगा स्वाद

यमुनानगर | हरियाणा के यमुनानगर जिले से एक बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां गांव तिमहो में मकान की छत से दूध टपकने की घटना देखने को मिली है. दूध टपकने की बात सुनकर वहां लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई. हर कोई यह जानने को उत्सुक हो रहा था कि आखिर ये सब कैसे हो रहा है.

Yamunagar Milk News

छत से दूध टपकने की घटना

जिस घर की छत से दूध टपकने की बात सामने आई है, वह रुलदा राम का मकान है. ग्रामीणों का कहना है कि जिस जगह पर दूध टपक रहा था, वहां गाय के बछड़े बंधे हुए थे और उनके सिर पर दूध की बूंदें टपक रही थी. ग्रामीणों ने देखा कि बछड़ा बार- बार अपने सिर को हिला रहा था.

तब उन्होंने सोचा कि बछड़े को शायद कोई तकलीफ़ हैं. ऐसे में उन्होंने जाकर देखा तो बछड़े का सिर दूध से भीगा हुआ था. जब उन्होंने इधर- उधर नजर दौड़ाई तो कुछ दिखाई नहीं दिया लेकिन जैसे ही ऊपर की ओर देखा तो छत से दूध टपक रहा था.

यह भी पढ़े -  Yamunanagar Court Jobs: चपरासी के 10 पदों पर निकली भर्ती, 17 जून से पहले करें अप्लाई

दूध जैसा मीठा था स्वाद

ग्रामीणों ने सोचा कि शायद किसी से छत पर दूध बिखर गया होगा, जिसकी वजह से नीचे रिसाव हो रहा है लेकिन ऊपर जाकर देखा तो वहां दूध बिखरने का कोई नामोनिशान नहीं था और छत से दूध टपकने का सिलसिला ऐसे ही जारी था.

छत से टपकते दूध को लोगों ने बर्तन में इकट्ठा किया और उसका स्वाद चखा. लोगों ने बताया कि इसका स्वाद बिल्कुल दूध की तरह मीठा था. ऐसे में इस तरह का करिश्मा देखकर वहां मौजूद लोगों की भीड़ हैरान हो रही थी. वहीं, कुछ लोग इसे भगवान का चमत्कार मान रहे हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.