श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, नई दिल्ली- श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें; ये रहेगा शेड्यूल

नई दिल्ली | माता वैष्णोदेवी यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को भारतीय रेलवे ने बड़ी सौगात दी है. त्योहारी सीजन को देखते हुए रेल यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त भीड़भाड़ के बोझ को कम करने के लिए उत्तर रेलवे ने नई दिल्ली- श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच समर स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है. बता दे यह ट्रेने AC, स्लीपर क्लास और जनरल कैटेगरी के डिब्बों वाली स्पेशल रेलगाड़ियां होंगी.

RAIL TRAIN

नई दिल्ली- श्री माता वैष्णो देवी कटरा- नई दिल्ली गति शक्ति स्पेशल ट्रेन

ट्रेन नंबर 04071 नई दिल्ली- श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्पेशल रेलगाड़ी 29 सितंबर को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से रात्रि साढ़े 11 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 11 बजकर 25 मिनट पर श्री माता वैष्णोदेवी कटरा रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी.

इसी तरह, वापसी में ट्रेन नंबर 04072 श्री माता वैष्णो देवी कटरा- नई दिल्ली स्पेशल रेलगाड़ी 1 अक्टूबर को श्री माता वैष्णोदेवी कटरा रेलवे स्टेशन से शाम 6 बजकर 30 मिनट पर रवाना होकर अगले दिन सुबह 06 बजकर 25 मिनट पर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी.

इन स्टेशनों पर रहेगा ठहराव

नई दिल्ली से श्री माता वैष्णोदेवी कटरा (Delhi to Vaishno Devi Train) के बीच सफर करने वाली इन ट्रेनों का ठहराव सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र जंक्शन, अम्बाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू तवी और ऊधमपुर (शहीद कैप्टन तुषार महाजन) स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रहेगा.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में यमुना किनारे दौड़ेगी साइकिल,53 किमी लंबा कॉरिडोर विकसित करेगा DDA

नई दिल्ली- श्री माता वैष्णो देवी कटरा- नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन

ट्रेन नंबर 04081 नई दिल्ली- श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्पेशल ट्रेन 30 सितंबर को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से रात 11 बजकर 30 मिनट पर रवाना होकर अगले दिन दोपहर 11 बजकर 25 मिनट पर श्री माता वैष्णोदेवी कटरा रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी.

इसी तरह, वापसी में ट्रेन नंबर 04082 श्री माता वैष्णोदेवी कटरा- नई दिल्ली (Vaishno Devi to Delhi) स्पेशल ट्रेन 2 अक्टूबर को श्री माता वैष्णोदेवी कटरा रेलवे स्टेशन से रवाना होकर अगले दिन सुबह 06 बजकर 25 मिनट पर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.