ITR दाखिल करने समेत इन कामों को निपटाने की आज आखिरी तारीख, वरना नए साल से झेलनी पड़ेगी परेशानी

नई दिल्ली | साल 2023 की समाप्ति में महज कुछ ही घंटे शेष बचे है. कल से नया साल यानि 2024 शुरू हो जाएगा. 1 जनवरी 2024 से न केवल साल और कैलेंडर बदलेगा, बल्कि देश में ऐसे बहुत कुछ बदलाव होंगे, जिसका असर आम लोगों की जिंदगी पर पड़ेगा. ऐसे में इन बदलावों को देखते हुए कुछ कामों को निपटाने का आज आखिरी दिन है.

itr

ITR दाखिल करने के नियम

वित्तीय वर्ष 2022- 23 के लिए जुर्माने के साथ आईटीआर यानि आयकर रिटर्न दाखिल करने की लास्ट डेट 31 दिसंबर 2023 है. अगर आप तय सीमा से पहले ऐसा नहीं करते हैं तो आपके खिलाफ कार्रवाई भी हो सकती है. इतना ही नहीं, देर से आईटीआर फाइल करने वालों पर 5 हजार का जुर्माना भी लगाया जा सकता है. हालांकि, जिन लोगों की कुल आय पांच लाख से कम है, उन्हें केवल 1 हजार जुर्माना देना होगा.

आधार कार्ड अपडेट का नियम

बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के ऑनलाइन आधार अपडेट करवाने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2023 है. अगर इस तारीख तक आधार में अपडेट नहीं करवा पाते हैं तो 1 जनवरी 2024 से आपको दस्तावेज में किसी तरह के बदलाव के लिए 50 रुपए देने होंगे. इसलिए अगर आप अपने आधार कार्ड में कुछ बदलाव चाहते हैं तो 31 दिसंबर तक इस काम को पूरा करें.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में जलभराव खत्म करने की तैयारी, 266 किमी नालों का होगा निर्माण और सुधार

बैंक लॉकर से जुड़े नियम

RBI के मुताबिक, बैंकों में लॉकर रखने वाले ग्राहकों के पास अब 31 तक संशोधित बैंक लॉकर अग्रीमेंट पर साइन करके जमा कराने का विकल्प है. नए नियम के मुताबिक, अगर इस समय सीमा तक वे ऐसा नहीं करते हैं तो 1 जनवरी 2024 से उनका बैंक लॉकर फ्रीज कर दिया जाएगा.

डीमैट अकाउंट से जुड़े नियम

अगर आपके पास डीमैट अकाउंट है तो आपको और सतर्क रहने की जरूरत है. सेबी यानि भारतीय विनियामक प्रतिभूति बोर्ड ने डीमैट अकाउंट में नॉमिनेशन जोड़ने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2023 तय की है. ऐसे में जो भी अकाउंट होल्डर्स नॉमिनी नहीं जोड़ेंगे, उनका डीमैट अकाउंट 1 जनवरी 2024 से फ्रीज हो सकता है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.