किसानों को बड़ी सौगात देने की तैयारी में मोदी सरकार, बजट में हो सकता है ये ऐलान

नई दिल्ली | केंद्र की मोदी सरकार (Modi Govt) अपने दूसरे कार्यकाल का अंतरिम बजट पेश करने जा रही है. चुनावी साल को देखते हुए इस बार का बजट भी खास रहने वाला है. मोदी सरकार का पूरा फोकस किसानों पर है और आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने के लिए सरकार इस बजट में किसानों के लिए कई बड़ी घोषणाएं कर सकती हैं.

PM Modi Narendra Modi

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की बढ़ सकती हैं राशि

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, इस साल के बजट में मोदी सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को मिलने वाली सम्मान- राशि में बढ़ोतरी पर मुहर लगा सकती है. बताया जा रहा है कि किसानों को 6 हजार की जगह 8 हजार रूपए सालाना दिए जाएंगे.

पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना पर भी बड़ा फैसला संभव

इसके अलावा, सरकार पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत प्रावधानों को बढ़ाने पर भी विचार कर रही है. सूत्रों का कहना है कि इससे जुड़े आखिरी फैसले पर जल्द ही मुहर लगाई जा सकती हैं. बता दें कि इस योजना के तहत देश के करोड़ों गरीब परिवारों को मुफ्त अनाज की सुविधा मिलती है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों के बदल जाएंगे नाम, भारतीय रेलवे कर रहा बड़ा प्लान तैयार; यात्रियों को होगा यह फायदा

गरीब, किसान, युवाओं, महिलाओं को अतिरिक्त सहायता

केंद्र सरकार अंतरिम बजट 2024 में गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं के लिए अतिरिक्त सहायता प्रदान करने पर विचार कर रही है. सूत्रों के मुताबिक, सरकारी विभाग एमएसएमई (MSME) के लिए फाइनेंशियल सहायता बढ़ाने के उद्देश्य से योजनाएं भी तैयार कर रहे है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.