हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, जाने

नई दिल्ली | हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज की गाड़ी आज दिल्ली में दुर्घनाग्रस्त हो गई. हादसा AIIMS अस्पताल के पास हुआ है. मंत्री विज AIIMS में चेक अप कराने आए थे. चेक अप कराने के बाद वे हरियाणा भवन के लिए जा रहे थे कि हादसा हो गया. हालांकि हादसे में मंत्री विज को कोई चोट नहीं आई है लेकिन उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई.

Anil Vij

सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत हरकत में आते हुए मंत्री विज को दुसरी गाड़ी से हरियाणा भवन पहुंचाया. यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए गृहमंत्री अनिल विज ने पुरा मामला बताया और कहा कि अचानक ब्रेक लगने से हादसा हो गया. सब कुछ ठीक है, उन्हें किसी तरह की कोई चोट नहीं आई है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में जलभराव खत्म करने की तैयारी, 266 किमी नालों का होगा निर्माण और सुधार

मंत्री विज ने बताया कि वह अंबाला से गुरुग्राम वह करनी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरजपाल के बेटे की मौत पर शौक व्यक्त करने आएं थे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.