हरियाणा के रास्ते गुजरने वाली अजमेर- जम्मूतवी आज देरी से चलेगी, इन ट्रेनों में बढ़ाई गई डिब्बों की संख्या

रेवाड़ी | रेलयात्रियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. लिंक रैंक में देरी के चलते हरियाणा के रेवाड़ी से संचालित होने वाली अजमेर- जम्मूतवी सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन 22 मार्च यानि आज अजमेर से करीब 7 घंटे की देरी से चलेगी. ट्रेन नंबर 12413, अजमेर- जम्मूतवी ट्रेन अपने निर्धारित समय 14:15 के बजाय 21:00 बजे प्रस्थान करेगी.

Indian Railway

वहीं, होली पर्व पर अतिरिक्त यात्रीभार को देखते हुए भारतीय रेलवे ने बीकानेर- दिल्ली सराय और दिल्ली सराय- उदयपुर सिटी में अस्थाई तौर पर डिब्बों की संख्या बढ़ा दी है. ये दोनों ट्रेनों भी हरियाणा के रेवाड़ी रेलवे स्टेशन से होकर गुजरती है.

इन ट्रेनों में बढ़ाई डिब्बों की संख्या

  • ट्रेन नंबर 22471/ 22472, बीकानेर- दिल्ली सराय- बीकानेर ट्रेन में बीकानेर से 22 से 31 मार्च तक तथा दिल्ली सराय से 24 मार्च से 2 अप्रैल तक 2 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की गई है.
  • ट्रेन नंबर 20473/ 20474, दिल्ली सराय- उदयपुर सिटी- दिल्ली सराय ट्रेन में दिल्ली सराय से 22 से 31 मार्च तक तथा उदयपुर सिटी से 23 मार्च से 1 अप्रैल तक 2 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की गई है.
यह भी पढ़े -  रेवाड़ी से खाटूश्याम जाने वालों को राहत, रेलवे ने बढ़ाई ट्रेन सेवा
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.