हरियाणा में पशुपालकों के लिए खुशखबरी, एक फोन कॉल पर घर बैठे होगा बीमार पशुओं का इलाज

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार ने पशुपालकों को एक बड़ी सौगात दी है. बता दें कि सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा पिछले साल पशु मेले से मुफ्त एंबुलेंस सेवा की शुरुआत की गई थी. इस योजना का मकसद बीमार पशुओं को घर पर ही समय रहते इलाज मुहैया करवाना है.

Cow and Buffalo

टोल फ्री नंबर पर करें कॉल

इस योजना का लाभ उठाने के लिए पशुपालकों को टोल फ्री नंबर 1962 पर कॉल करना होगा. इस नंबर पर कॉल करके आप दुर्घटना में घायल हुए पशु के लिए भी एंबुलेंस की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं.

इस योजना के तहत, 70 मोबाइल पशु चिकित्सा इकाईयां और 10 कॉल सेंटर ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में पशुओं को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवा रहे हैं. इस एंबुलेंस में पशु चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ, दवाएं और टेस्ट की सुविधा मौजूद रहती है.

सरकार का क्रांतिकारी कदम

पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डाॅ. रवींद्र सहरावत ने बताया कि इस योजना की शुरुआत 25 फरवरी 2024 को महेंद्रगढ़ से की गई थी. इस योजना का उद्देश्य एक फोन कॉल पर बीमार पशुओं को घर पर ही चिकित्सा सेवा प्रदान करना है. इस योजना की शुरुआत से गांवों के लोगों को बीमार पशुओं के इलाज के लिए शहर का रूख नहीं करना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि यह ग्रामीण पशुपालक समुदाय के लिए एक सराहनीय कदम है, जो उन्हें पशुओं के स्वास्थ्य और कल्याण की देखभाल करने में मददगार साबित होगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में PG करने वाले डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, बॉन्ड और ट्रांसफर से मिली राहत
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.